Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: 156 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Sirmour News: 156 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Sirmour News: सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल से एक बड़ी शराब तस्करी की घटना सामने आई है। 26 जनवरी 2025 को पांवटा साहिब पुलिस थाना की टीम ने रात्री गश्त के दौरान ब्रदीपुर चौक पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान होण्डा सिटी कार (नंबर CH03Z-6951) को रोका गया, जिसमें 36 वर्षीय प्रिन्स पुत्र अशोक कुमार, निवासी गांव भुंगरनी डा. शिवपुर, पांवटा साहिब, चालक के तौर पर मौजूद था।

पुलिस ने गाड़ी की डिक्की से 13 गत्ते की पेटियां बरामद कीं, जिनमें कुल 156 बोतल अंग्रेजी शराब थी। इसमें 12 पेटियां ‘ROYAL STAG’ और एक पेटी ‘IMPERIAL BLUE’ की शराब शामिल थी। इस भारी मात्रा में शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: उत्तराखंड में कोटड़ी व्यास की खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड 50000/- इनाम राशि अपने नाम की
Nahan news today Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news in hindi sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now