Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour Crime News: जमीनी विवाद को लेकर पांवटा साहिब में दो पक्षों में झड़प, क्रॉस एफआईआर दर्ज, वीडियो वायरल..!

Sirmour Crime News: जमीनी विवाद को लेकर पांवटा साहिब में दो पक्षों में झड़प, क्रॉस एफआईआर दर्ज, वीडियो वायरल..!

Sirmour Crime News: पांवटा साहिब के मत्रालियों में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच आपसी झड़प हो गई। दरअसल, रविवार सुबह यह विवाद उस समय गहराया जब दोनों पक्षों में जमीन को लेकर लड़ाई हो गई।

पीड़ित पक्ष का आरोप
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि मनजीत सैनी, उनके परिवार और साथियों ने मिलकर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों पर लाठियों, रॉड और तेजधार हथियारों से हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार ने इस मामले में मनजीत सैनी और उनके साथियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

मनजीत सैनी की सफाई
दूसरी ओर, मनजीत सैनी ने बताया कि उनके खेतों के पास रहने वाले कुछ लोगों ने उनसे आग्रह किया था कि उनके पास घोड़ों को बांधने के लिए कोई जगह नहीं है। इस पर सैनी परिवार ने अस्थाई तौर पर अपनी जमीन घोड़ों को बांधने के लिए दी थी। हालांकि, अब उन लोगों ने उस जमीन पर स्थाई कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: सिरमौर में दुखद घटना: पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव

सैनी परिवार ने इसका विरोध किया और पंचायत बुलाकर मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कब्जाधारियों ने पंचायत के सामने ही सैनी परिवार पर हमला कर दिया। इसके बाद सैनी परिवार ने भी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस की कार्रवाई
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि जमीनी विवाद की इस घटना में दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मानव शर्मा बने राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश सचिव...
Nahan news todaynahan sirmour newsSirmour Crime NewsSirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news in hindisirmour news today

Join WhatsApp

Join Now