Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kasauli: पूर्व विधायक डॉ. राजीव सैजल ने सरकार और विधायक की विफलताओं पर जताई चिंता

Published on: 19 January 2025
Kasauli: पूर्व विधायक डॉ. राजीव सैजल ने सरकार और विधायक की विफलताओं पर जताई चिंता

कसौली |
Kasauli News: प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और कसौली के पूर्व विधायक डॉ. राजीव सैजल (Dr. Rajiv Saizal) ने कसौली विधानसभा के कोट बेजा पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में भाग लिया। इस बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का स्वागत किया और उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही, कोट बेजा और गुनाई बूथों की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप का कोट बेजा पंचायत में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। डॉ. राजीव सैजल ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में विकास ठप हो गया है और वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा, “पूर्व भाजपा सरकार में जनमंच के माध्यम से जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाता था, लेकिन अब कोई ऐसा मंच नहीं है, जहां लोग अपनी समस्याएं उठा सकें। यह एक बड़ी समस्या बन गई है।”

उन्होंने आगे कहा कि स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी अपने क्षेत्र और जनता के प्रति कर्तव्यों में असफल रहे हैं। प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ असंतोष का माहौल है, और यही असंतोष जनता में गहरे रूप से व्याप्त हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार प्रदेश की मदद कर रही है, और उसी से प्रदेश सरकार का संचालन हो रहा है।

इस अवसर पर परमाणु मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त शर्मा, किशोरी लाल शर्मा, पूर्व प्रधान रविंदर शर्मा, कोट बेजा बूथ अध्यक्ष तेजपाल, गुनाई बूथ अध्यक्ष अमन ठाकुर, शिव कुमार, महेश कौशिक, जितेंद्र कुमार, देवी चंद, कपिल, दीपक कुमार, हर्ष वर्धन ठाकुर, परीक्षित शर्मा, जानकी राम, हेम राम, काशीराम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kasauli NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan News Update

Join WhatsApp

Join Now