Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Tattoo Removal Tips: स्किन एक्सपर्ट से जानिए, कैसे पा सकते है टैटू से छुटकारा? 

Tattoo Removal Tips: स्किन एक्सपर्ट से जानिए, कैसे पा सकते है टैटू से छुटकारा? 

Tattoo Removal Tips: कुछ लोग टैटू इसीलिए बनवाते हैं क्योंकि वे खुद को दूसरों से अलग और आकर्षक दिखाना चाहते हैं। हालांकि, समय के साथ ये टैटू कभी-कभी उनकी पसंद से हट सकते हैं, और वे इन्हें हटाना चाहते हैं। इसके अलावा, कुछ और कारण भी हो सकते हैं।

जैसे, जीवन में बदलाव आना या फिर किसी नई नौकरी के लिए एक ज्यादा साफ और पेशेवर लुक की आवश्यकता होना। चाहे जो भी वजह हो, टैटू हटाना इतना आसान नहीं होता है। इसके लिए लोग एक सुरक्षित और प्रभावी तरीका खोजते हैं।

टैटू हटाना एक प्रक्रिया है, जिसमें आपकी त्वचा से स्थायी स्याही को हटाया जाता है। अगर आपके पास ऐसा टैटू है जिसे आप अब नहीं चाहते, तो आपका हेल्थकेयर प्रोवाइडर टैटू हटाने के लिए कोई तरीका सुझा सकता है, जैसे लेजर थेरेपी। डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा टैटू हटाना सुरक्षित होता है, लेकिन इसमें कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं, जैसे कि स्कारिंग (दाग-धब्बे)

कई बार जब हम टैटू बनवाते हैं तो हमें पता नहीं होता है इसे हटाना भी पड़ सकता है। इसे शानदार दिखाने के लिए इसे अच्छे तरीके से बनवाते हैं, लेकिन जब इसे निकालने की बारी आती है तो ये हमारे लिए ये मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपके लिए कुछ बातों को जान लेना जरूरी है। टैटू हटाने से पहले कुछ बातें जानना जरूरी हैं। आइए जानते हैं कि स्किन एक्सपर्ट इस बारे में क्या कहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Diet Chart After Angioplasty: एंजियोप्लास्टी के बाद क्या खाना चाहिए?

स्किन एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के एक स्किन केयर क्लिनिक में कार्यरत स्किन एक्सपर्ट और हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. बीएल जांगिड़ के अनुसार, जब आप टैटू बनवाते हैं, तो आपकी त्वचा स्याही को एक विदेशी तत्व के रूप में पहचानती है। वाइट ब्लड सेल्स (WBC) इसे बाहर निकालने की कोशिश करती हैं, लेकिन स्याही के कण इतने बड़े होते हैं कि वे प्राकृतिक रूप से टूट नहीं पाते, यही कारण है कि टैटू आपकी त्वचा पर स्थायी रूप से बने रहते हैं।

टैटू से छुटकारा कैसे पाएं? (Tattoo Removal Tips)

लेजर टैटू रिमूवल टैटू हटाने का सबसे सामान्य और प्रभावी तरीका है। इसमें लेजर बीम की मदद से स्याही को त्वचा से हटाया जाता है। इसके अलावा, आप डर्माब्रेशन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जो एक सर्जिकल प्रक्रिया है, जिसमें त्वचा की बाहरी परत को हटा दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  Navratri Beauty Tips: नवरात्रों में सुंदर दिखने के लिए अपनाएँ शहनाज हुसैन के ये सौंदर्य टिप्स

टैटू हटाने से आपकी त्वचा पर क्या असर पड़ता है?

Aaj Ki Khabrendaily lifestyle guidefashion tips Indiahealthy living Indiahome decor ideasLifestyle lifestyle tips Hindimodern lifestyle India

Join WhatsApp

Join Now