Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan: नालागढ़ में दो युवकों से बरामद हुई अवैध 32 mm पिस्तौल, पुलिस ने दर्ज किया मामला..!

Solan: नालागढ़ में दो युवकों से बरामद हुई अवैध 32 mm पिस्तौल, पुलिस ने दर्ज किया मामला..!

Solan Crime News: नालागढ़ पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए खेड़ा क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों से अवैध हथियार बरामद किया है। पुलिस ने कार नंबर HP12M-8283 में सवार इन युवकों से एक 32 mm बोर की पिस्तौल जब्त की, है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लव कुमार (28) और प्रभजीत सिंह (32) के रूप में हुई है।

लव कुमार रत्योड़ का निवासी है, जबकि प्रभजीत सिंह हांडा कुण्डी से ताल्लुक रखता हैं। दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जब उनसे पिस्तौल के संबंध में जानकारी मांगी, तो वे कोई भी लाइसेंस या दस्तावेज पेश नहीं कर सके।पुलिस ने आरोपित युवकों के खिलाफ धारा 25-54-59 Arms Act एवं धारा 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है, यह पता लगाने के लिए कि आरोपियों को यह अवैध हथियार कहां से मिला।

इसे भी पढ़ें:  APMC Solan में Universal Carton Box के निर्माण व उसके वजन काे लेकर राज्यस्तरीय बैठक आयोजित

ज़ीरो टॉलरेंस नीति का आश्वासन

पुलिस जिला बद्दी ने स्पष्ट किया है कि अवैध हथियारों और अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस विभाग ने इस मामले में ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का आश्वासन दिया है। अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी हो, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Himachal Pradesh NewsHimachal Pradesh News Himachal News in Hindihp newsHP News in HindiSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now