Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Shahnaz Hussain Beauty Tips: बिना मेकअप के प्राकृतिक सुंदरता पाने के आसान उपाय..!

Shahnaz Hussain Beauty Tips: बिना मेकअप के प्राकृतिक सुंदरता पाने के आसान उपाय..!

Shahnaz Hussain Beauty Tips: मेरा यह मानना है कि सुंदर दिखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कतई जरूरी नहीं है। बल्कि, इसके अत्यधिक इस्तेमाल से चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता खत्म होने लगती है। अगर आप अपनी जीवनशैली में उचित बदलाव करते हैं, तो आपको मेकअप की जरूरत ही नहीं पड़ती।

आज हम आपको कुछ ऐसी ही आदतों और टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी प्राकृतिक सुंदरता को निखारने में मददगार साबित होंगी। आइए जानते हैं:

1. नियमित रूप से सफाई
सुंदरता के लिए सबसे जरूरी है चेहरे की नियमित सफाई। चेहरे पर ग्लो और रंगत तभी दिखेगी, जब आप रोजाना इसे साफ करेंगी। सुबह और शाम ठंडे पानी से चेहरा धोएं, अच्छा फेसवॉश इस्तेमाल करें और हफ्ते में कम से कम दो बार स्क्रब जरूर करें।

2. खूब पिएं पानी
त्वचा को हाइड्रेट रखना खूबसूरती के लिए बेहद जरूरी है। रोजाना खाली पेट पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, लेकिन एरिएटेड ड्रिंक्स से परहेज करें। जूस, सूप, तरल पदार्थ और हरी सब्जियों के सेवन से चेहरे पर प्राकृतिक निखार आता है। ये चीजें शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करती हैं और झुर्रियों व दाग-धब्बों को कम करती हैं। अगर आप पिंपल्स या ड्राईनेस की समस्या से जूझ रही हैं, तो दिन में कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पिएं।

3. नियमित व्यायाम
सुंदर दिखने के लिए नियमित व्यायाम बेहद जरूरी है। व्यायाम से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है, जिससे त्वचा कोमल, मुलायम और आकर्षक दिखती है।

4. पर्याप्त नींद
सुंदरता निखारने के लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद लें। नींद के दौरान त्वचा खुद को रिपेयर करती है, जिससे आप तरोताजा और निखरी हुई नजर आती हैं।

5. तुलसी का उपयोग
तुलसी न केवल पूजा के लिए बल्कि सुंदरता निखारने में भी कारगर है। तुलसी के पत्तों को पीसकर चेहरे पर लगाने से रंगत साफ होती है और त्वचा में ग्लो आता है।

6. स्किन केयर जरूरी
त्वचा की सुबह और शाम उचित देखभाल करें। मॉइस्चराइजर, स्क्रब और क्लीन्जर का इस्तेमाल करें। सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें, चाहे मौसम कोई भी हो। 15 या उससे अधिक एसपीएफ वाला सनस्क्रीन त्वचा को कैंसर से बचाता है। त्वचा की मृत कोशिकाओं को नियमित रूप से हटाएं, लेकिन ज्यादा स्क्रबिंग से बचें।

7. बालों की देखभाल
बालों को धोने के बाद प्राकृतिक रूप से सूखने दें। ड्रायर का इस्तेमाल कम से कम करें। बालों को तौलिए से कसकर न बांधें, बल्कि हल्का लपेटें ताकि तौलिया पानी सोख सके।

8. तरबूज का जूस
तरबूज का जूस एक अच्‍छा स्‍किन टोनर है और रूखेपन को कम भी करता है। यह त्‍वचा को ठंडक, रिफ्रेश और कोमल बनाता है। इसका रस चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से धो लें। सभी त्‍वचा के लिये फ्रूट मास्‍क केला, सेब, पपीता और संतरा जैसे फलों को मिक्‍स कर के मास्‍क बना कर चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरे को ठंडक पहुंचेगी, डेड स्‍किन साफ होगी और सन टैनिंग मिटेगी।

9. कूलिंग मास्क
खीरे के रस में 2 चम्मच पाउडर दूध और एक अंडे का सफेद भाग मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।

10. ऑयली स्किन के लिए मास्क
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें।

11. टी बैग का प्रयोग
टी बैग भी अच्‍छा काम कर सकते हैं। इन्‍हें गरम पानी में कुछ देर के लिये डालें और निचोड़ कर आंखों पर आई पैड बना कर रखें।

12. बालों को चमकदार बनाएं
पानी के साथ थोड़ा सा क्रीमी हेयर कंडीशनर मिला कर स्‍प्रे बॉटल में भर कर रखें। बालों पर इससे स्‍प्रे करें और फिर कंघी से बाल झाड़ कर पूरे बालों पर इसे फैला लें।

13. आई मेकअप
दिन में हमेशा आई पेंसिल का प्रयोग करें या फिर पलको को ब्राउन या ग्रेड आई शैडो से लाइन करें। इससे आंखों को सॉफ्ट इफेक्‍ट मिलेगा। उसके बाद आंखों पर केवल एक या दो कोट्स मस्‍कारा के लगाएं। इससे आंखे गहरी और चमकदार दिखेंगी।

14. पुदीने के पत्ते, नींबू के साथ पानी और बर्फ
पुदीने के पत्ते में ठंडक होती है, जिससे पाचन क्रिया में सहायता मिलती है। पुदीने को गर्म पानी में उबाल कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ठंडा होने पर एक चम्मच नींबू का रस ग्लास में डाल दें। इसके बाद ठंडक के लिए बर्फ इसमें डाल लें। इसे और उपयोगी बनाने के लिए इसमें शहद, नमक और काली मिर्च की कुछ मात्रा जोड़ लें। नमक और काली मिर्च ना हो तो ऐसे में आप सेंधा नमक और चाट मसाला का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। यह पाचन को दुरुस्त रखता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप बिना मेकअप के भी प्राकृतिक सुंदरता पा सकती हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBeauty Tipsdaily lifestyle guidefashion tips Indiahealthy living Indiahome decor ideasLifestyle lifestyle tips Hindimodern lifestyle IndiaShahnaz HussainShahnaz Hussain Beauty Tips

Join WhatsApp

Join Now