Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Solan News: नालागढ़ पुलिस ने नशा तस्करी रैकेट को किया ध्वस्त, 37.86 Kg चुरापोस्त सहित एक गिरफ्तार.!

Published on: 25 April 2025
Solan News: नालागढ़ पुलिस ने नशा तस्करी रैकेट को किया ध्वस्त, 37.86 Kg चुरापोस्त सहित एक गिरफ्तार.!

Solan News: हिमाचल प्रदेश पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत नालागढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुरुवार को जिला बद्दी के गांव रिया (डाक-गलोट) से 37.860 किलोग्राम चुरापोस्त (भुक्की) बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को पुलिस थाना नालागढ़ की चौकी जोघों और स्पेशल सेल टीम एक्स ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।

छापेमारी के दौरान बत्तो राम (64) नामक आरोपी को उसके निवास स्थान से चुरापोस्त के भारी मात्रा में स्टॉक के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) की धारा 15, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आज उसे माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने टीम की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि नशा तस्करी के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर अमल किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा “नशा बेचना बंद करो, नहीं तो सलाखों के पीछे जाने को तैयार रहो!”

जनता से सहयोग की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की नशीले पदार्थों की तस्करी या उपयोग की जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस हेल्पलाइन या स्थानीय थाने को सूचित करें। उनका कहना है कि जनता की मदद से ही नशामुक्त समाज का निर्माण संभव है।

Himachal NewsHimachal News in Hindihp newsHP News in HindiSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now