Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

नक्सल ऑपरेशन में शहीद हुआ CRPF का वीर सिपाही ‘Rolo’, मरणोपरांत डीजी कमेंडेशन डिस्क सम्मान

नक्सल ऑपरेशन में शहीद हुआ CRPF का वीर सिपाही ‘Rolo’, मरणोपरांत डीजी कमेंडेशन डिस्क सम्मान

CRPF Sniffer Dog Rolo : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में अपनी बहादुरी से जवानों की जान बचाने वाला CRPF का के9 सिपाही ‘रोलो’ अब हमारे बीच नहीं रहा। रोलो, CRPF का वह सिपाही था जिसने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों को IED से बचाने में बहुत मदद की।

जानकारी के मुताबिक ब्लैक फॉरेस्ट ऑपरेशन के दौरान मधुमक्खियों के एक विशाल झुंड के हमले में रोलो की जान चली गई। तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। CRPF के डीजी जीपी सिंह ने रोलो को मरणोपरांत डीजी कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित करने की घोषणा की है। रोलो का जन्म 5 अप्रैल 2023 को हुआ था और पिछले महीने ही उसे नक्सल विरोधी अभियान में शामिल किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  Vice Presidential Election: उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बने SC के पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना बॉर्डर पर कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में तीन हफ्ते तक चले ब्लैक फॉरेस्ट ऑपरेशन में CRPF और अन्य सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को ढेर किया, जिनमें 28 की पहचान हो चुकी है। मारे गए नक्सलियों में 16 महिलाएं और 15 पुरुष शामिल थे। इस ऑपरेशन में 18 जवान भी घायल हुए। इस अभियान में रोलो ने IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का पता लगाकर जवानों को बचाने में अहम भूमिका निभाई। उसकी सर्चिंग ने कई जवानों की जान बचा ली।

CRPF का सम्मान, परिवार का गौरव “Rolo”

रोलो की शहादत ने CRPF जवानों और अधिकारियों के दिलों को छू लिया। डीजी जीपी सिंह ने कहा, “रोलो ने अपनी जान देकर भी जवानों की रक्षा की। उसका बलिदान हमें हमेशा प्रेरित करेगा।” मरणोपरांत डीजी कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित होने वाला रोलो CRPF के उन गुमनाम नायकों में शामिल हो गया, जो देश की सुरक्षा के लिए हर पल तैयार रहते हैं।


रोलो की शहादत न केवल CRPF के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उसकी वीरता और बलिदान की कहानी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में सतीश कौशिक का पोस्टमार्टम

बता दें कि रोलो को इन्फैंट्री पेट्रोलिंग, विस्फोटक का पता लगाने और आक्रमण के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया था। अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उसे हाल ही में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए तैनात किया गया था। अपनी छोटी सी सेवा में रोलो ने जिस बहादुरी और समर्पण का परिचय दिया, वह CRPF के लिए गर्व का विषय है।

YouTube video player
प्रजासत्ता न्यूज़ डेस्क उन समर्पित पत्रकारों की टीम है जो देश-दुनिया की ताज़ा खबरें सच्चाई, निष्पक्षता और पाठकों के भरोसे को प्राथमिकता देते हुए पेश करती है। हम सच्चाई और निष्पक्षता के साथ हर कहानी को दिल से बयां करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल