Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Fire Incident: घुमारवीं के डंगार में शैड जलकर खाक, 4 लाख का नुकसान.!

Fire Incident: घुमारवीं के डंगार में शैड जलकर खाक, 4 लाख का नुकसान.!

सुभाष कुमार गौतम | घुमारवीं
Fire Incident: बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत डंगार में आगजनी की घटना सामने आई है। जहाँ  मुंशी राम पुत्र बक्शी राम का शैड आग की लपटों में जलकर राख हो गया। आग से न सिर्फ शैड को नुकसान हुआ, बल्कि पड़ोस के कुमंत राज के मकान को भी क्षति पहुँची। प्रशासन ने नुकसान का आकलन 4 लाख रुपये किया है और प्रभावित परिवार को तत्काल राहत दी गई है।

जानकारी के अनुसार मुंशी राम, जो लकड़ी का काम करता है, वह काम पर गया था। उसकी पत्नी और बेटी घर पर थीं। दोपहर को अचानक शैड से आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते पूरा शैड जलने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और भारी मशक्कत के बाद शैड में बंधी भैंस को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची और करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस आग की चपेट में आने से पड़ोसी कुमंत राज के मकान को भी नुकसान हुआ। मकान के एसी, ग्लेज़िंग शीशे और अन्य सामान जल गया। आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल सका है, और इसकी जाँच जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान अनीता धीमान, पंचायत सचिव रमेश कुमार, हल्का पटवारी अंकित कुमार और पुलिस मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और प्रभावित परिवार की स्थिति का जायजा लिया। हल्का पटवारी अंकित कुमार ने तत्काल फौरी राहत प्रदान की और नुकसान का आकलन 4 लाख रुपये किया।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now