Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HRTC Bus Accident: अर्की के सरयांज में बीच सड़क पर पलटी बस, 13 यात्री घायल, अर्की अस्पताल में इलाज जारी

HRTC Bus Accident: अर्की के सरयांज में बीच सड़क पर पलटी बस, 13 यात्री घायल, अर्की अस्पताल में इलाज जारी

HRTC Bus Accident in Solan District: सोलन जिले के अर्की क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस सरयांस-पीपलूघाट सड़क पर पलट गई, जिसमें 13 यात्री घायल हो गए जबकि 19 को हल्की चोटें आई है। यह बस हादसा सुबह करीब 8:00 बजे हुआ सभी घायलों को तुरंत अर्की अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शीलघाट से शिमला जा रही HRTC की बस (नंबर HP-03B-6202) सुबह अर्की के पास सरयांस-पीपलूघाट रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 32 से ज़्यादा यात्री सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने फौरन मदद शुरू की। घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से अर्की अस्पताल ले जाया गया।

इसे भी पढ़ें:  स्वास्थ्य सुविधाओं पर इस वर्ष व्यय किए जा रहे 3009 करोड़ रुपए-डाॅ. सैजल

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सभी घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे के कारणों की जाँच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में दुर्घटना का कारण बस का प्रेशर पाइप फटना बताया जा रहा है। लेकिन चालक की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस और HRTC अधिकारी इसकी गहराई से पड़ताल कर रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भी तुरंत राहत कार्य शुरू किया, जिससे घायलों को जल्दी अस्पताल पहुँचाया जा सका।

इसे भी पढ़ें:  सोलन: बैच बाइज़ अनुबंध आधार भर्ती के लिए काउंसलिंग 27 मार्च को

सोलन के एसपी गौरव सिंह के मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, “HRTC की बस (नंबर HP-03B-6202) शीलघाट से शिमला की ओर जा रही थी, तभी सरयांस के पास सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 13 यात्री घायल जबकि 19 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, और सभी का इलाज अर्की अस्पताल में चल रहा है। हादसे की जगह पर अर्की थाने के SHO मौजूद हैं और जाँच जारी है।” उन्होंने बताया कि बस में कुल 30-32 यात्री सवार थे।

HRTC Bus AccidentSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now