Prajasatta Side Scroll Menu

Sirmour Crime News: मंदिर में साधु का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोटों के निशान, ये आंशका

Sirmour Crime News: मंदिर में साधु का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोटों के निशान, ये आंशका

Sirmour Crime News: जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के एक मंदिर में साधु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और शरीर पर चोटों के निशान हैं। लिहाजा, साधु की हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान सोम गिरी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 65 वर्ष बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला पांवटा साहिब उपमंडल की शिवपुर पंचायत से जुड़ा है, जहां आंबवाला गांव में स्थित चिंतपूर्णी मंदिर में साधु का शव बरामद हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक के सिर और कमर में चोटों के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक साधु पिछले करीब 6-7 वर्षों से मंदिर में ही रह रहा था।

इसे भी पढ़ें:  पांवटा साहिब : यमुना नदी से अज्ञात युवती का शव बरामद

बताया जा रहा है कि मंगलवार को गांव का ही एक व्यक्ति पास के खेत में बोरवैल का काम करवा रहा था, तो इसी बीच वह मंदिर में चला गया, तो देखा कि मंदिर में साधु सोम गिरी का शव पड़ा है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

डीएसपी ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। कल पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal News Himachal News in Hindi HP News in Hindi Nahan news today Sirmour Crime News Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now