Prajasatta Side Scroll Menu

Sirmour News: शिलाई और पांवटा साहिब में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Sirmour News: शिलाई और पांवटा साहिब में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Sirmour News: जिला सिरमौर के शिलाई और पांवटा साहिब उपमंडलों में अवैध शराब के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

पहले मामले में, शिलाई पुलिस ने गश्त के दौरान टिंबी से लगभग एक किलोमीटर दूर अश्याडी सड़क (NH 707) पर नीता राम (47), निवासी गांव सियारी, डाकघर टिंबी, तहसील शिलाई, के कब्जे से 12 बोतलें देसी शराब (कांच मार्का हिम संतरा) बरामद कीं।

दूसरे मामले में, पुलिस थाना माजरा की टीम, थाना प्रभारी के नेतृत्व में, शहीद स्मारक चौक पुरुवाला सड़क पर तैनात थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव संतोषगढ़ में प्रीतम सिंह अपने घर पर अवैध कच्ची शराब का कारोबार करता है।

इसे भी पढ़ें:  पांवटा में दिल दहलाने वाली वारदात : व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास, पालतू कुत्ता जिंदा जला

पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर प्रीतम सिंह के आंगन में तलाशी ली और उसके कब्जे से 6 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसके बाद माजरा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने मामलों की पुष्टि की और बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal News Himachal News in Hindi HP News in Hindi Nahan news today Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now