Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: सिरमौर का सपूत लांस नायक मनीष ठाकुर सिक्किम में शहीद..!

Sirmour News: सिरमौर का सपूत शहीद लांस नायक मनीष ठाकुर सिक्किम में शहीद..!

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल के बड़ाबन गांव के लांस नायक मनीष ठाकुर ने सिक्किम में आपदा राहत कार्य के दौरान वीरगति प्राप्त की। 27 वर्षीय मनीष की शहादत ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। शहीद मनीष ठाकुर का पार्थिव शरीर जल्द ही पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव बड़ाबन लाया जाएगा।

भारतीय सेना में वर्ष 2016 में भर्ती हुए मनीष ठाकुर छतैन में ब्रिगेड मुख्यालय के समीप तैनात थे। 1 जून की शाम करीब 7:30 बजे आए अचानक भूस्खलन में वे अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए शहीद हो गए। बता दें कि सिक्किम में इन दिनों भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचाई है।

15 जनवरी 1998 को जन्मे मनीष ने 2016 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा की शपथ ली थी। 8 वर्ष 8 महीनों तक उन्होंने अटूट निष्ठा से कर्तव्य निभाया। मनीष अपने पीछे पत्नी तनु देवी, माता किरण बाला और पिता जोगिंदर सिंह को छोड़ गए। परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा है, लेकिन उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व भी है। गांव में यह खबर फैलते ही माहौल गमगीन हो गया, लेकिन हर दिल में मनीष के बलिदान के लिए सम्मान और गर्व है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Nahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now