Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal Covid-19 Update: हिमाचल में कोरोना की दस्तक, सिरमौर में 82 साल की महिला मिली पॉजिटिव..!

Himachal Covid-19 Update: हिमाचल में कोरोना की दस्तक, सिरमौर में 82 साल की महिला मिली पॉजिटिव..!

Himachal Covid-19 Update: हिमाचल प्रदेश में भी अब कोरोना ने दस्तक दे दी है। लम्बे समय बाद प्रदेश के जिला सिरमौर से कोरोना का पहला मामला मिला है। 82 साल की महिला डा. वाई.एस. परमार मेडिकल कालेज नाहन में कोरोना पॉजिटिव आई है। जुकाम बुखार और बीपी की समस्या से जूझ रही पच्छाद उपमंडल के बनाह की सैर की महिला को उपचार के लिए नाहन लाया गया था। इस दौरान उसका रेपिड टेस्ट लिया गया, जिसमें वह पॉजिटिव मिली।

हालांकि, डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन उसने दाखिल होने से इनकार कर दिया। लिहाजा, डॉक्टरों ने महिला को जरूरी उपचार और दवाइयां देने के बाद घर भेजा है। इसके साथ साथ महिला के परिजनों को उन्हें होम आइसोलेट में रखने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि एक दो दिन के भीतर सराहां अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घर भेजी जाएगी और पूरे परिवार के सैंपल लिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  HP Budget Session: भाजपा ने देहरा चुनाव रद्द करने की मांग उठाई, विधानसभा में हुआ हंगामा..!

Himachal Covid-19 Update: क्या बोले अधिकारी 

बी.एम.ओ. डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला अभी रेपिड टेस्ट से कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मंडी भेजा जाएगा। इसके बाद कोरोना के वेरिएंट की सही जानकारी मिल पाएगी।

उन्होंने बताया कि महिला के संपर्क में आए लोगों की भी सैंपलिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल आरटीपीसीआर टेस्ट शुरू नहीं हुए है। आरटीपीसी किट के लिए विभाग को लिखा गया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP News in Hindi HP News Today

Join WhatsApp

Join Now