Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: पालमपुर में यू ट्यूबर 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..!

Published on: 3 June 2025
Kangra News: पालमपुर मेंयू ट्यूबर 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..!

Kangra News: नॉर्थ जोन धर्मशाला विजिलेंस की विशेष टीम ने कांगड़ा जिले के पालमपुर में एक यू ट्यूबर रिश्वत के 2 लाख लेते पकड़ा गया है। विजलेंस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ‘ए स्टार न्यूज’ चैनल के मालिक अमीर चंद डोगरा को 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

घटना तब शुरू हुई, जब डोगरा ने पालमपुर के एक स्थानीय व्यवसायी भुवनेश चंद सूद के बेटे द्वारा खरीदी गई जमीन से संबंधित गलत तथ्यों पर आधारित एक खबर प्रसारित की। व्यवसायी ने इस खबर को हटाने का अनुरोध किया, जिसके जवाब में डोगरा ने 15 लाख रुपये और एक कार की मांग की। बातचीत के बाद राशि 12 लाख रुपये पर तय हुई। व्यवसायी ने इसकी शिकायत धर्मशाला राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय में दर्ज की।

सतर्कता ब्यूरो के एसपी ने एक विशेष टीम गठित की, जिसने योजना के तहत डोगरा को 2 लाख रुपये लेते हुए पकड़ लिया। डोगरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 (2) के तहत भ्रष्टाचार और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है। सतर्कता ब्यूरो यह भी जांच कर रहा है कि क्या डोगरा ने पहले भी इस तरह की उगाही की है।

Kangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now