Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Aaj ka rashifal : मिथुन, कर्क और कन्या राशि को आज शुभ योग से शुभ लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल..!

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 June 2025 :  ज्योतिषीय गणना के अनुसार 10 जून का दिन मिथुन, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक और अनुकूल रहेगा। क्योंकि आज चंद्रमा का गोचर दिन रात वृश्चिक राशि में अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र से होने जा रहा है।

ऐसे में आज चंद्रमा के गोचर से और ग्रहों की विशेष स्थिति से कई शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा से छठे भाव में शुक्र के होने से आज वसुमान योग बन रहा है। जबकि आज मेष राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में अलर्ट रहने की जरूरत है।

तो आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल(Aaj Ka Rashifal )

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):

आज का दिन आपके लिए खास अनुभवों से भरा हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट या भावनात्मक सहयोग मिलने की संभावना है। व्यवसाय में कुछ नए प्रयोग या बदलाव लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। हालांकि, किसी विरोधी की चाल में न फंसे और स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर मानसिक तनाव से बचें।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-

आपके लिए आज का दिन मेहनत और सतर्कता से काम लेने का है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं, जिनके लिए पहले से योजना बनाकर चलना बेहतर रहेगा। परिजनों से भावनात्मक लगाव बढ़ेगा, लेकिन दूर रह रहे किसी सदस्य की याद परेशान कर सकती है। बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी आपको उत्साहित कर सकती है, लेकिन अतीत की कोई गलती आज सामने आ सकती है।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-

आपके लिए आज का दिन योजनाओं को साकार करने का है। किसी नई योजना में धन निवेश करने का अच्छा अवसर मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने से पहले पर्याप्त विचार-विमर्श करें। यदि आप किसी प्रॉपर्टी का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके सभी पहलुओं की सावधानी से जांच करें। माता की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, सतर्क रहें। घर में नया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आ सकता है। किसी विरोधी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन,

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-

अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाए, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। रुका हुआ कार्य पूरा होने पर मन में खुशी का संचार रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खुद के सुधारों पर मंथन करेंगे। व्यर्थ की चिंताएं से तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-

आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी भी कर सकते हैं। आपके बॉस से आपके रिश्ते में थोड़ी कड़वाहट रहेगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। किसी शारीरिक समस्या को आप छोटा ना समझे।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरतें। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में डूबा हुआ धन मिलने से आपकी इसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी होगी। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशिवालों को मिलेंगे नए अवसर, सफलता कर रही इंतजार, पढ़ें दैनिक राशिफल

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। आपके मन में उलझनें रहने से आपका मन परेशान रहेगा। पैसे से संबंधित मामलों को लेकर आपको किसी पर भरोसा नहीं करना है। आपका कोई मित्र धन को लेकर आपको मार्गदर्शन दे सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से आपका मन खुश रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-

आज आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। आप का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। प्रेम संबंधों में कुछ निराशा महसूस करेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-

कारोबार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। भाई बहनों में विचार साझा करते रहें मनमुटाव न आने दें। आज आपके कामों में कुछ लोग विघ्न डालने प्रयास कर सकते हैं। अपने और परायों में पहचान कराने वाला दिन साबित हो सकता है। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं, इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-

सायंकाल के समय आज आपको थकान व तनाव के कारण कुछ सिरदर्द, बदनदर्द आदि जैसी शिकायत हो सकती है। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी चिंता को खुद पर हावी ना होने दें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है लेकिन मेहनत करने से ना घबराएं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। आज के दिन यात्रा करते हैं तो वाहन चलाने में विशेष रूप से सावधानी का प्रयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  Gauri Shankar Rudraksha: शिव-पार्वती का आशीर्वाद, जीवन में शांति और सुख लाएगा गौरी शंकर रुद्राक्ष..!

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-

आपको अपने व्यवहार में बहुत सावधानी रखनी होगी। जरा-सी गलती के कारण कुछ खास लोग आपसे नाराज भी हो सकते हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना रुककर बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल मेहनत से कर लेंगे। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक,सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में सम्मान प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। शॉपिंग इत्यादि पर धन खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल की कमी के कारण कुछ परेशानी रह सकती है। दूरदराज से कुछ चिंताजनक खबर सुनने को मिल सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

प्रजासत्ता न्यूज़ डेस्क उन समर्पित पत्रकारों की टीम है जो देश-दुनिया की ताज़ा खबरें सच्चाई, निष्पक्षता और पाठकों के भरोसे को प्राथमिकता देते हुए पेश करती है। हम सच्चाई और निष्पक्षता के साथ हर कहानी को दिल से बयां करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now