Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: पुलिस के साथ मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार..!

Sirmour News: पुलिस के साथ मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार..!

Sirmour News सिरमौर जिला के पुलिस थाना माजरा के क्षेत्राधिकार में गांव किरतपुर में पुलिस और उपद्रवियों के बीच हुई झड़प के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में उपद्रवियों ने पुलिस कर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला किया था, जिसके परिणामस्वरूप कई पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें आई थीं।

इस मामले में पुलिस थाना माजरा में 13 जून 2025 को अभियोग संख्या 97/25 दर्ज किया गया था, जिसमें धारा 299, 132, 191(2), 191(3), 190, 351(2), और 115(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान 14 जून 2025 को चार आरोपियों सुमित गुप्ता, पुत्र किशन लाल, निवासी वार्ड नं. 05, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, नाहन, मानव शर्मा, पुत्र स्वर्गीय महावीर शर्मा, निवासी दखाली, नाहन,  राज कुमार, पुत्र अमर सिंह, निवासी गांव शितली, बनेठी, नाहन, जय प्रकाश, पुत्र रमेश ठाकुर, निवासी गांव जाबल का बाग, नाहन,

इसे भी पढ़ें:  सिरमौर:5Kg चरस तस्करी मे शामिल दो आरोपियों को 7 साल का कठोर कारावास व ₹50,000 जुर्माना

पुलिस ने आरोपियों से गहन पूछताछ की और नियमानुसार उनकी गिरफ्तारी की। सभी आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच अभी जारी है। सिरमौर पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

Himachal NewsHimachal News in HindiHP News in HindiNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now