Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Vimal Negi Death Case: सीबीआई 35 अधिकारियों से करेगी पूछताछ, पूर्व MD मीणा की अंतरिम जमानत 14 जुलाई तक बढ़ी..!

Vimal Negi Case Himachal News: विमल नेगी मौत मामले में हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई को सौंपी जांच..!

Vimal Negi Death Case: हिमाचल प्रदेश राज्य ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विमल नेगी मौत मामले में सीबीआई टीम जांच को आगे बढ़ा रही है। इसी क्रम में सीबीआई मुख्यालय शिमला में ऊर्जा निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से सीबीआई की टीम पूछताछ के बाद उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जानकारी मुताबिक सीबीआई ने ऊर्जा निगम के 35 अधिकारियों और कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया है।

सीबीआई अधिकारियों और कर्मचारियों से ऊर्जा निगम के पूर्व प्रबंध निदेशक रहे हरिकेश मीणा और निदेशक देसराज और निदेशक शिवम प्रताप की कार्यप्रणाली और कार्यालय में व्यवहार आदि को लेकर बयान दर्ज कर रही है। मंगलवार को भी अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ जारी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल हाईकोर्ट ने चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत बीते 23 मई को यह विमल नेगी मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी। सीबीआई इस संबंध में सारे तथ्यों को खांगालने के अलावा जिन अधिकारियों पर प्रताड़ना व दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं उनसे पूछताछ करने के अलावा पुलिस एसआईटी के अधिकारियों व अन्यों से पूछताछ कर रही है।

वहीँ हिमाचल हाईकोर्ट ने चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत से जुड़े मामले में पावर कॉरपोरेशन के पूर्व एमडी हरिकेश मीणा की अंतरिम जमानत 14 जुलाई तक बढ़ा दी है। हालांकि सोमवार को सुनवाई के दौरान मीणा व्यक्तिगत तौर पर पेश नहीं हुए। मीणा ने विमल नेगी की मौत मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर रखी है।

वहीँ अदालत ने सीबीआई को इस मामले में बेस्ट स्टेटस रिपोर्ट दायर करने के निर्देश दिए है। जानकारी के अनुसार सीबीआई की ओर अदालत में रिपोर्ट पेश करने के लिए चार सप्ताह के समय की मांग की गई थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर दिया।

बता दें कि बीते 10 मार्च 2025 से लापता एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर रहे विमल नेगी का 18 मार्च को बिलासपुर स्थित गोबिंदसागर झील में शव मिला था। उनकी पत्नी का आरोप है कि उच्च अधिकारियों ने उनके पति को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया है।  सीबीआई इस संबंध में सारे तथ्यों को खांगालने के अलावा जिन अधिकारियों पर प्रताड़ना व दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं उनसे पूछताछ करने के अलावा पुलिस एसआईटी के अधिकारियों व अन्यों से भी पूछताछ कर रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News TodayVimal Negi caseVimal Negi Death Case

Join WhatsApp

Join Now