Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Kangra News: चामुंडा में बाढ़ के बीच फंसे दो श्रद्धालुओं को पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाया

Kangra News: चामुंडा में बाढ़ के बीच फंसे दो श्रद्धालुओं को पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाया

Kangra News: श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के पास वनेर खड्ड में अचानक जलस्तर बढ़ने से दो श्रद्धालु फंस गए थे, जिन्हें पुलिस चौकी श्री चामुंडा और स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की है, जब बारिश के कारण खड्ड में पानी का बहाव तेज हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी श्री चामुंडा के प्रभारी भागमल और उनकी टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। मुख्य आरक्षी विशाल के नेतृत्व में स्थानीय लोग विक्रम, डाढ, सन्नी, होम गार्ड के विधा भगत नेगी, मंगल राम और मिंटू सोनू ने मिलकर कठिन परिस्थितियों में बचाव अभियान चलाया। खड्ड के बीच एक पत्थर पर फंसे दोनों श्रद्धालुओं को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बचाए गए श्रद्धालुओं की पहचान रवि, पुत्र जितेंद्र, और उनकी पत्नी प्रीति के रूप में हुई, जो राजस्थान के अनूपगढ़, प्रेम नगर, वार्ड नंबर तीन के निवासी हैं। दोनों खड्ड के बीच पत्थर पर बैठे थे, जब पहाड़ों पर हुई बारिश के कारण अचानक जलस्तर बढ़ गया और वे फंस गए। उस समय खड्ड का जलस्तर सामान्य था, लेकिन बारिश ने स्थिति को खतरनाक बना दिया।

सदर थाना धर्मशाला के एसआई संजय कुमार ने बताया कि पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया गया और उन्हें उनके घर भेज दिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि बरसात के मौसम में खड्ड या नदी किनारे जाने से बचें, क्योंकि अचानक जलस्तर बढ़ने से हादसा हो सकता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal NewsHimachal News in Hindihp newsHP News in HindiKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now