Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Bus Accident: 200 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस

Himachal Bus Accident: 200 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस

Himachal Bus Accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के पटड़ीघाट क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। ठाकुर कोच की एक निजी बस, जो बलद्वाड़ा से मंडी की ओर जा रही थी, कलखर के पास अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

यह हादसा सुबह करीब 9:00 बजे हुआ। हादसे के वक्त बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें:  Kinner Kailash Yatra 2026: "शिवलिंग को कर रहे अशुद्ध..." देवी-देवताओं के आदेश के बाद किन्नर कैलाश यात्रा रोकने के लिए किन्नौर में भारी प्रदर्शन

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिवालसर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद एक व्यक्ति बस के नीचे दब गया और चालक बस के अंदर बुरी तरह फंसा हुआ था। दोनों को निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई।

भारी बारिश के कारण राहत और बचाव कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य में जुट गईं। सरकाघाट पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क की खराब स्थिति और चालक की लापरवाही बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज लेंगे शपथ

प्रशासन ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और घायलों के उपचार के लिए चिकित्सा सुविधा को अलर्ट पर रखा गया है।

Aaj Ki Khabrenhimachal bus accidentHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updatehp newsHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now