Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: पांवटा साहिब SDM के खिलाफ नारेबाजी और भाषणबाजी पर भड़का सिख समुदाय, 2 दिन का दिया अल्टीमेटम

Sirmour News: पांवटा साहिब SDM के खिलाफ नारेबाजी और भाषणबाजी पर भड़का सिख समुदाय, 2 दिन का दिया अल्टीमेटम

Sirmour News:  SDM पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा के खिलाफ नारेबाजी और भाषणबाजी पर सिख समुदाय ने कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में समुदाय ने एसएसओ को शिकायत सौंपी, जिसमें 2 दिनों के भीतर कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है। कार्रवाई न करने की सूरत में आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

सिख संगत की तरफ से पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सिखों को खालिस्तानी कहने और चीमा कीमा कहने पर पांवटा साहिब के सिख धर्म से संबंध रखने वाले सभी लोगों की भावनाएं आहत हुई है। कहा गया कि कुछ भाजपा नेताओं द्वारा सिख समुदाय को सॉफ्ट टारगेट करते हुए खालिस्तानी बताने का दुस्साहस किया गया है।

कहा गया कि क्षेत्र में एक सप्ताह से कुछ लोग हिंदू-मुस्लिम भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। अब कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा सिख समुदाय को टारगेट करते हुए सोशल मीडिया पर एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा, जो सिख परिवार से संबंध रखते हैं, उन्हें खालिस्तानी बताया गया है, जिसका पूरी कम्युनिटी विरोध करती है।

सिख संगत ने आरोप लगाया कि बुधवार को पांवटा साहिब में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, विधायक सुखराम चौधरी, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता द्वारा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें एक बार फिर सिख समुदाय से ताल्लुक रखते हुए गुंजीत सिंह चीमा के खिलाफ चीमा कीमा नहीं चलेगा, जैसे नारों का उपयोग किया गया।

उन्होंने इसका पुरजोर विरोध करते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके साथ-साथ जिन शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर एसडीएम और सिख समुदाय से ताल्लुक रखने वाले गुंजीत सिंह चीमा को खालिस्तानी बताने का दुस्साहस किया है, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

सिख संगत ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि 2 दिनों के भीतर शरारती तत्वों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो सिख समुदाय उग्र आक्रोश के साथ सड़कों पर उतरेगा और उनके ऊपर हो रहे अत्याचारों का जवाब देगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Himachal NewsHimachal News in Hindihp newsHP News in HindiNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now