Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

International Yoga Day: चंडीगढ़ में CRPF की 13वीं वाहिनी ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया भव्य योग कार्यक्रम

International Yoga Day: चंडीगढ़ में CRPF की 13वीं वाहिनी ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया भव्य योग कार्यक्रम

International Yoga Day 2025: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 13वीं वाहिनी ने सेक्टर 43, चंडीगढ़ स्थित डेट मुख्यालय परिसर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मुख्य अतिथि और 13वीं वाहिनी की कमांडेंट कमल सिसोदिया के स्वागत के साथ हुई। उनके मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षकों ने सभी जवानों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। इस अवसर पर बाहरी योग प्रशिक्षकों के साथ-साथ बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कमांडेंट कमल सिसोदिया, जो पिछले 20 वर्षों से योग और ध्यान का अभ्यास कर रही हैं, नियमित रूप से जवानों को भी योग सिखाती हैं। इस अवसर पर उन्होंने योग के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मन, शरीर और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है। यह हमें मानसिक शांति, अनुशासन और सकारात्मक सोच देता है, जो एक सुरक्षा बल के जवान के लिए बेहद जरूरी है।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों को व्यस्त जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में कमांडेंट सिसोदिया ने बाहरी योग प्रशिक्षकों को प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही, सभी प्रतिभागियों का योग सत्र में उत्साहपूर्ण भागीदारी के लिए धन्यवाद किया गया।

 

Aaj Ki Khabrendaily news Indialatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now