Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour News: राजगढ़ छेड़खानी मामले में आरोपी शिक्षक निलंबित, विभाग ने दिए जांच के आदेश..!

Sirmour News: राजगढ़ छेड़खानी मामले आरोपी शिक्षक निलंबित, विभाग ने दिए जांच के आदेश..!

Sirmour News: सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल में के एक स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़खानी के गंभीर मामले में शिक्षा विभाग को भी सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।। बता दें कि दो दर्जन छात्राओं ने  गणित विषय के शिक्षक पर छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए लगाए थे।

प्राप्त जानकारी मुताबिक जिला सिरमौर के उपनिदेशक शिक्षा से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के आधार पर शिक्षा निदेशक ने यह कार्रवाई की है। साथ ही विभाग ने मामले की गहन जांच के आदेश जारी करते हुए उपनिदेशक को निर्देश दिया है कि वह स्वयं स्कूल जाकर पीड़ित छात्राओं, शिक्षकों और अन्य स्टाफ के बयान दर्ज करें और एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट निदेशालय को सौंपें।

इसे भी पढ़ें:  NSUI संगड़ाह ने किकरी देवी पार्क में पौधारोपण कर तिरंगा झंडा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्राप्त मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उपनिदेशक शिक्षा राजीव ठाकुर ने शिक्षक के निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि यह आदेश निदेशालय से जारी हुए हैं और जाँच पूरी गंभीरता से की जा रही है जिसके रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी।

गौरतलब है कि शनिवार को स्कूल की 24 छात्राओं ने शिक्षक पर छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद अभिभावकों ने स्कूल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया और राजगढ़ थाना में मामला दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें:  Sirmour News: नाहन में कांग्रेस ने लोकतंत्र का किया अपहरण, बिंदल का तीखा वार

पढ़े पूरा मामला : Himachal News: हिमाचल में गुरु-शिष्या के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटनाएँ चिंताजनक, अब राजगढ़ में शिक्षक पर लगे गंभीर आरोप..!

Himachal NewsHimachal News in Hindihp newsHP News in HindiNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now