Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

The Family Man Season 3: फैमिली मैन 3 में मनोज बाजपेयी की धमाकेदार वापसी, टीज़र में दो नए चेहरों की एंट्री..!

The Family Man Season 3 teaser review

The Family Man Season 3 Officially Announced: मनोज बाजपेयी स्टारर ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का टीजर रिलीज हो गया है। अमेजन प्राइम वीडियो ने डायरेक्टर राज और डीके के साथ मिलकर इसका टीजर लॉन्च किया। टीजर में मनोज बाजपेयी एक बार फिर ‘फैमिली मैन’ बनकर लौट रहे हैं, वहीँ श्रीकांत तिवारी (Manoj Bajpayee) की धमाकेदार वापसी की झलक दिखाई गई है।

जहाँ इस बार शो में ‘श्रीकांत तिवारी’ की वापसी और नए खलनायक के साथ ढेर सारा एक्शन, कॉमेडी और ट्विस्ट देखने को मिलेगा। वहीँ इस बार कहानी में ट्विस्ट भी ज्यादा होगा और मिशन भी बड़ा होगा। जैसे ही टीजर आया, फैंस का एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गया। अब सब जानना चाहते हैं इस बार कहानी में नया क्या है? ढेर सारा एक्शन, कॉमेडी और ट्विस्ट देख कर फैंस इस अनाउंसमेंट टीजर से काफी एक्साइटेड हैं।

The Family Man Season 3 teaser review:रिलीज टीजर में दो नए चेहरे की एंट्री

The Family Man Season 3 के टीजर की शुरुआत सीजन 1 और 2 के शॉर्ट क्लिप्स से होती है। लेकिन फिर आता है नया सीजन जहां श्रीकांत तिवारी यानी मनोज बाजपेयी, उनकी पत्नी सुचित्रा (एक्ट्रेस प्रियामणि) और इस बार दो नए चेहरे निमरत कौर और जयदीप अहलावत दिखाई देते हैं।

The Family Man के इस सीजन में जयदीप अहलावत विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। उनका अंदाज जितना सीरियस है, उतना ही खतरनाक भी लग रहा है। वहीं निमरत कौर का किरदार भी सीरीज में अहम मोड़ लाता दिख रहा है। टीजर आने के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैंस के रिएक्शन जमकर आ रहे हैं।

टीज़र के एक सीन में जब श्रीकांत खुद को ‘लाइफ और रिलेशनशिप काउंसलर’ कहता है, तो सुचित्रा (प्रियामणि) का रिएक्शन देखने लायक होता है। उनकी आंखें हैरानी से खुली रह जाती हैं और चेहरे पर उभरी हल्की मुस्कान बहुत कुछ बयां कर देती है। यही तो है ‘द फैमिली मैन’ की खासियत, गंभीर मिशन के साथ-साथ हल्के-फुल्के पारिवारिक ड्रमे का बेहतरीन मिश्रण।

टीजर के साथ ही प्राइम वीडियो ने ये भी बता दिया है कि सीजन 3 इसी साल रिलीज होगी। फिलहाल फैमिली मैन 3 की रिलीज डेट अभी आई नहीं है, पर उम्मीद है कि वेब सीरीज का तीसरा भाग इस साल के अंत में रिलीज होने की संभावना है। इस सीरीज की बड़े पैमाने पर पूर्वोत्तर में शूटिंग हुई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now