Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal Bomb Threat: कुल्लू और नाहन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस ने खाली करवाया परिसर

Himachal Bomb Threat: कुल्लू और नाहन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस ने खाली करवाया परिसर

Himachal Bomb Threat News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और नाहन में बुधवार सुबह कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुरक्षा की दृष्टी से इसके बाद दोनों कोर्ट परिसरों को खाली करवाया गया। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पहले भी कई बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में होक्स साबित हुईं। लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे नजर अंदाज नहीं किया जा सकता

जानकारी के अनुसार सिरमौर के मुख्यालय नाहन स्थित जिला कोर्ट कैंपस में उस समय हड़कंप मच गया, जब माननीय सेशन जज योगेश जसवाल की ईमेल पर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ये ईमेल सेशन जज ने उस समय देखा गया, जब वह अदालती कार्य को लेकर सुबह 10:00 बजे अपने सिस्टम पर बैठे थे।

धमकी भरा ईमेल देखते ही उन्होंने कोई देरी किए बिना सुरक्षा प्रोटोकॉल को अपनाया। धमकी को लेकर न्यायाधीश योगेश जसवाल ने तुरंत अदालत कैंपस को खाली करने के लिए कहा। धमकी की सूचना पुलिस के साथ-साथ आर्मी को भी दी गई है। कैंपस में डॉग स्क्वाड को भी बुलवाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  HPBOSE 10th-12th result 2025: हिमाचल बोर्ड जल्द जारी करेगा 10th-12th का रिजल्ट, SMS से लेकर DigiLocker तक, ऐसे चेक करें रिजल्ट..

बहरहाल, बम की धमकी हकीकत है या फिर अफवाह यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल, कोर्ट कैंपस में पूरी एहतियात बरती गई है। डीएसपी हेडक्वार्टर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। इसकी जांच की जा रही है।

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमित अत्री ने बताया कि धमकी भरे ईमेल के बाद कोर्ट कैंपस को पूरी तरह खाली करवा दिया गया है। सुरक्षा के मध्यनजर जांच होने तक पूरे कैंपस से दूरी बना ली गई है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: बड़ी खबर ! सर्वोच्च न्यायालय ने हिमाचल में सेब के पेड़ काटने के आदेश पर लगाई अन्तरिम रोक..

Himachal Bomb Threat: कुल्लू कोर्ट को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी

वहीँ कुल्लू जिला में ऐसी ही घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायालय कुल्लू को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल से मिली धमकी के बाद पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया है। सभी कर्मचारी व अधिवक्ता कोर्ट परिसर से बाहर आ गए।

वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड भी माैके पर पहुंचा। इससे पहले भी मई में आतंकी संगठन से उपायुक्त कार्यालय कुल्लू को मेल के जरिये बम धमाके करवाने की धमकी मिली थी।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट पहुंचा पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती पेपर लीक मामला
YouTube video player

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal News Update Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update hp news HP News in Hindi HP News Today Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar Nahan news today Sirmour district news Sirmour Himachal update Sirmour News sirmour news today

Join WhatsApp

Join Now