Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Jodhpur Maulana Sex Video: जोधपुर में मौलाना का घिनौना चेहरा बेनकाब, अश्लील वीडियो वायरल, फरार हुआ आरोपी

Jodhpur Maulana Sex Video: जोधपुर में मौलाना का घिनौना चेहरा बेनकाब, अश्लील वीडियो वायरल, फरार हुआ आरोपी

Jodhpur Maulana Sex Video: जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में एक कथित तांत्रिक और मदरसा संचालक मौलाना अफजल की शर्मनाक करतूत सामने आई है। तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को ठगने और उनका शारीरिक शोषण करने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पांच अश्लील वीडियो ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है।

आरोपी मौलाना अफजल खुद को तंत्र-मंत्र का विशेषज्ञ बताकर भोली-भाली महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। खास तौर पर वह उन महिलाओं को निशाना बनाता था, जो संतानहीनता की समस्या से जूझ रही थीं। उनके विश्वास का फायदा उठाकर वह तांत्रिक अनुष्ठानों के बहाने उन्हें अपने घर बुलाता और फिर उनके साथ अश्लील हरकतें करता। वायरल वीडियो में वह अलग-अलग महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है, जिसने स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़का दिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद मौलाना अफजल फरार हो गया है। उसने अपनी किताबों की दुकान और घर पर ताला लगा दिया, और उसका मोबाइल भी बंद है। स्थानीय लोग उसकी दुकान पर इकट्ठा हुए, लेकिन उसे खाली पाया। गुस्साए लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक सदर बाजार थाने के अधिकारी माणकराम ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। वीडियो में चेहरा पूरी तरह स्पष्ट नहीं होने के कारण आरोपी की पहचान की पुष्टि की जा रही है। हालांकि, सामाजिक दबाव और बदनामी के डर से अब तक कोई पीड़ित महिला या परिवार खुलकर शिकायत दर्ज कराने नहीं आया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोई भी जानकारी या शिकायत हो तो बिना डर के सामने आएं।

इस घटना ने जोधपुर के स्थानीय समुदाय में गहरी नाराजगी पैदा की है। लोग दबी जुबान में मौलाना की करतूतों की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन सामाजिक डर के कारण खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं। इस मामले ने तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और शोषण की गहरी समस्या को उजागर किया है।

पुलिस ने कहा कि जांच में तेजी लाई जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। यह मामला जोधपुर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है, और लोग इस घिनौने कृत्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं। ताजा अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrendaily news Indialatest hindi newsnewsnews update todaysamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now