Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Hamirpur News: हनीट्रैप में फंसाकर रिटायर्ड अधिकारी से लूटे थे 16 लाख, UP से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Hamirpur News: हनीट्रैप में फंसाकर रिटायर्ड अधिकारी से लूटे थे 6 लाख, UP से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Hamirpur News: साइबर ठगों ने एक 60 साल के रिटायर्ड सरकारी अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाकर करीब 16.53 लाख रुपये लूट लिए। सोशल मीडिया पर युवती बनकर संपर्क किया, वीडियो कॉल पर फंसाया और गुप्त रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शिकायत मिलने के बाद हमीरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से मुख्य आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित जगजीत सिंह सोढी ने बताया कि 2022 में एक लड़की ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की। बातचीत आगे बढ़ी तो वीडियो कॉल पर उन्हें मानसिक रूप से फंसाया और छिपकर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद आरोपितों ने ब्लैकमेलिंग शुरूकर दी,  छोटी-छोटी किश्तों में 11 हजार, 10 हजार, 15 हजार जैसे बहाने से पैसे मंगवाए।

ट्विस्ट तब आया जब खुद को दिल्ली पुलिस का साइबर अधिकारी बताने वाला शख्स फोन पर आया। केस का डर दिखाकर वीडियो डिलीट करने के नाम पर लाखों रुपये मंगवाए पहले 52 हजार, 1 लाख से ज्यादा और फिर 8 लाख की बड़ी रकम की मांग कि गई, कहा गया कि यूट्यूब-सोशल मीडिया से वीडियो हटा रहे हैं। आखिर में 5 लाख और मांगे तो पीड़ित टूट गए और पुलिस पहुंचे।

शिकायत के बाद पुलिस ने बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल सुराग ट्रेस किए। इसके बाद शनिवार रात UP में छापा मारकर 24 साल के मोहम्मद इरफान को पकड़ा। पूछताछ में कई राज खुल रहे हैं , जाँच में पता चला है कि यह अंतरराज्यीय गैंग है। कुछ रकम बैंकों ने होल्ड की, बाकी की रिकवरी की कोशिश चल रही है। एसपी बलबीर सिंह ने पुष्टि की कि जांच तेज है, और जल्द बड़े खुलासे होंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now