Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Sirmour Fire Incident : श्री रेणुका जी के तलाँगना गाँव में भीषण आग ने रौंद दी 5 मासूम जिंदगियाँ

Published on: 15 January 2026
Sirmour Fire Incident : श्री रेणुका जी के तलाँगना गाँव में भीषण आग ने रौंद दी 5 मासूम जिंदगियाँ

Sirmour Fire Incident : जिला सिरमौर की श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार इलाके में हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां भीषण अग्निकांड में 5 से 6 लोगों के जिंदा जलने की आशंका है। घटना घंडूरी पंचायत के तेलांगना गांव में पेश आई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हताहत हुए लोगों में बच्चे भी शामिल बताए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम संगड़ाह घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस और बचाव दल की टीमें भी रवाना हुई हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि चौपाल क्षेत्र के लोकेंद्र अपने परिवार सहित ससुराल आए हुए थे। जहां उनका परिवार रात को हुए भीषण अग्निकांड की चपेट मेना गया। हादसे की सूचना प्रशासन को तड़के मिली। फिलहाल प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुटी हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News TodayNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour Newssirmour news today

Join WhatsApp

Join Now