Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देश में 19Kg कमर्शियल गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, जानें दिल्ली से कोलकाता तक नए रेट

LPG Price Hike: देश में 1 जून 2026 से 19 Kg वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में इसकी कीमत 42 रुपये बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गई है। सरकार ने LPG भंडारण और आपूर्ति को लेकर स्थिति सामान्य बताई है।
LPG Price News: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, अब चुकानी होगी इतनी बड़ी कीमत Commercial LPG Cylinder Price Hike

Commercial LPG Cylinder Price Hike: दिल्ली समेत देश के कई शहरों में 1 जून से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है। नई दरों के अनुसार राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 42 रुपये महंगा होकर 3,113.50 रुपये प्रति सिलेंडर में मिलेगा।

सूत्रों के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोतरी का असर अन्य शहरों में भी देखने को मिला है। कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये हो गई है। वहीं, दिल्ली में 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 821.50 रुपये हो गई है।

हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह मूल्य संशोधन ऐसे समय में किया गया है जब केंद्र सरकार देश की ईंधन सुरक्षा को और मजबूत करने तथा पेट्रोलियम उत्पादों और LPG का पर्याप्त भंडार बनाए रखने पर जोर दे रही है।

इसे भी पढ़ें:  Patiala Nihang Assault: पटियाला में सरेआम गुंडागर्दी, निहंगों ने घर में घुसकर महिला को बेरहमी से पीटा

शुक्रवार को आयोजित अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि सरकार रणनीतिक भंडार बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को कम से कम 30 दिनों का LPG स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल, LPG और प्राकृतिक गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और LPG उत्पादन अब तक के सर्वोच्च स्तर, लगभग 90 DMT प्रतिदिन, तक पहुंच चुका है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि LPG डिस्ट्रीब्यूटरियों पर आपूर्ति बाधित होने की कोई शिकायत नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें:  New CGHS Guidelines: स्वास्थ्य मंत्रालय ने CGHS अस्पतालों के लिए नए दिशा-निर्देश किए जारी

हालांकि कुछ रिटेल आउटलेट्स पर असामान्य बिक्री दर्ज की गई है। शर्मा के अनुसार, इसकी एक वजह कृषि क्षेत्र से बढ़ी मांग और थोक खरीद भी है। देशभर में ईंधन की बिक्री में 30 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि 14 जिलों में पेट्रोल की बिक्री 100 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है।

जमाखोरी और होजिंग पर रोक लगाने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों ने निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिए हैं। पिछले चार दिनों के दौरान LPG वितरण नेटवर्क से जुड़े 6,500 छापे मारे गए, जिनमें पांच FIR दर्ज की गईं और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों से पहले टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, EC के फैसले को चुनौती

इसके अलावा, बीते दो दिनों में ईंधन रिटेल आउटलेट्स पर 900 निरीक्षण किए गए। इस दौरान 417 लीटर पेट्रोल और 75,715 लीटर डीजल जब्त किया गया। कार्रवाई के तहत 12 FIR दर्ज हुईं और 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

LPG उपलब्धता को लेकर सुजाता शर्मा ने बताया कि वर्तमान में देश में रोजाना करीब 72 हजार मीट्रिक टन LPG की मांग है, जबकि घरेलू रिफाइनरियां प्रतिदिन 50 से 52 हजार मीट्रिक टन LPG का उत्पादन कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि LPG बैकलॉग घटकर 4.5 दिन रह गया है, जो आपूर्ति प्रबंधन में सुधार का संकेत है।

Commercial LPGCooking GasFuel SupplyIndia EnergyLPG Price Hike

Join WhatsApp

Join Now