Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla News: शिमला में सीलबंद और प्रतिबंधित सड़कों पर गाड़ी चलाना हुआ सस्ता! सुक्खू सरकार ने निजी वाहनों की पास फीस घटाई

Shimla vehicle Pass Rules 2026: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 'शिमला रोड यूजर्स एंड पेडेस्ट्रियन्स संशोधन अध्यादेश, 2026' अधिसूचित कर निजी वाहन स्वामियों को पास शुल्क में बड़ी राहत दी है। इसके तहत सालाना दरों में कटौती के साथ 6 महीने का पास भी शुरू किया गया है।
Shimla News: शिमला में सीलबंद और प्रतिबंधित सड़कों पर गाड़ी चलाना हुआ सस्ता!, निजी वाहनों की पास फीस घटी

Shimla News Today: हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला शहर में निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए पास शुल्क की दरों में व्यापक कटौती की घोषणा की है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा ‘शिमला रोड यूजर्स एंड पेडेस्ट्रियन्स (पब्लिक सेफ्टी एंड कन्वीनियंस) संशोधन अध्यादेश, 2026’ को आधिकारिक रूप से अधिसूचित कर दिया गया है।

अध्यादेश के अनुसार, शिमला शहर में निजी वाहन मालिकों के लिए सीलबंद एवं प्रतिबंधित सड़कों के लिए पास शुल्क में उल्लेखनीय कमी की गई है। वर्तमान में सीलबंद सड़क के लिए प्रति निजी वाहन प्रति सड़क वार्षिक शुल्क 15,000 रुपये लिया जाता था, जिसे घटाकर 8,000 रुपये प्रति सड़क प्रति वाहन कर दिया गया है। इसी प्रकार, प्रतिबंधित सड़क के लिए प्रति निजी वाहन प्रति सड़क वार्षिक शुल्क 5,000 रुपये को घटाकर 3,000 रुपये प्रति सड़क प्रति वाहन कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने राजीव राणा को किया सम्मानित
सड़क की श्रेणीपुराना वार्षिक शुल्क (रुपये में)नया वार्षिक शुल्क (रुपये में)कुल बचत (रुपये में)
सीलबंद सड़क (Sealed Road)15,0008,0007,000
प्रतिबंधित सड़क (Restricted Road)5,0003,0002,000

 

अध्यादेश में यह भी प्रावधान किया गया है कि वाहन मालिक अब सीलबंद एवं प्रतिबंधित सड़कों के लिए छह माह की अवधि का पास भी प्राप्त कर सकेंगे। सीलबंद सड़क पर निजी वाहन के लिए प्रति सड़क छह माह के पास का शुल्क 4,500 रुपये तथा प्रतिबंधित सड़क पर 2,000 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल सरकार ने आठ एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश किए जारी

पूर्व में छह माह अथवा उससे कम अवधि के लिए पास की कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में यदि किसी वाहन मालिक को केवल पांच-छह माह के लिए पास की आवश्यकता होती थी, तो उसे पूरे वर्ष का पास बनवाकर पूर्ण शुल्क का भुगतान करना पड़ता था। नए प्रावधान से ऐसे वाहन मालिकों को विशेष सुविधा मिलेगी, जिन्हें केवल छह माह या उससे कम अवधि के लिए पास की आवश्यकता होती है।

Himachal Pradesh Ordinance 2026Sealed Roads PassShimla News TodayShimla Traffic RulesShimla Vehicle Pass

Join WhatsApp

Join Now