Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में BJP सरकार बनते ही खुलेंगे RSS स्कूल, कंगना रनौत का बड़ा बयान..

मंडी की BJP सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा संचालित स्कूल खोलने का समर्थन किया है। उन्होंने RSS को राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बताते हुए विपक्षी दलों के आरोपों पर पलटवार किया।
Published on: 6 September 2026
Kangana Ranaut RSS schools statement: हिमाचल में BJP सरकार बनते ही खुलेंगे RSS स्कूल, कंगना रनौत का बड़ा बयान..

Kangana Ranaut RSS Schools Statement: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित स्कूल खोले जाएंगे। कंगना रनौत का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में विद्या भारती के 1,000 नए स्कूल खोलने की योजना की घोषणा की है।

कंगना रनौत ने शनिवार को मंडी जिले में ‘जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति’ (DISHA) की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पीटीआई वीडियो से बातचीत में इस प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “मैं तो चाहती हूं कि जब हमारी सरकार राज्य की सत्ता में आए तो हिमाचल प्रदेश में इस तरह की योजनाएं शुरू की जाएं। यह एक अच्छी पहल है, इसे हिमाचल में भी लागू किया जाना चाहिए”।

भाजपा सांसद ने आरएसएस को राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संगठन ने कई स्कूल स्थापित किए हैं और संकट के समय में लगातार देश की सेवा की है। कंगना ने कहा कि आरएसएस की ओर से संचालित शैक्षिक पहल, जैसे एकलव्य मॉडल स्कूल और नीट परीक्षा की तैयारी कराने वाले संस्थान, ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में राज्य के सभी 345 ब्लॉकों में विद्या भारती के स्कूलों का विस्तार करने की योजना की घोषणा की थी। इस प्रस्ताव का विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध किया है। तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में ‘शिक्षा के भगवाकरण’ के आरोप लगाए हैं।

इन आरोपों पर कंगना रनौत ने पलटवार करते हुए टीएमसी पर राष्ट्रविरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने और राजनीतिक फायदे के लिए देश को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो पार्टियां देश के प्रति नफरत रखती हैं और साजिशों में शामिल रहती हैं, उनसे देशहित में काम करने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

इससे पहले, आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रभारी सौरभ भारद्वाज ने शुभेंदु अधिकारी के बयान की आलोचना करते हुए सवाल उठाया था कि सरकार आरएसएस से जुड़े स्कूल कैसे खोल सकती है। उन्होंने आरएसएस को ‘अपंजीकृत संस्था’ बताते हुए कहा कि सरकार को आरएसएस के लिए स्कूल खोलने के बजाय सरकारी स्कूल खोलने पर ध्यान देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि कंगना रनौत का यह बयान हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक नई बहस छेड़ने वाला है। राज्य में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है, और भाजपा अगले विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर रही है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर अन्य राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया भी सामने आ सकती है।

Himachal Pradesh BJPKangana RanautRSS SchoolsSuvendu AdhikariVidya Bharati

Join WhatsApp

Join Now