साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Aaj Ka Rashifal: इन जातकों को आज आर्थिक हालात पर देना होगा खास ध्यान, कार्यक्षेत्र पर रहें सावधान

Aaj Ka Rashifal, AAJ KA RASHIFAL IN HINDI, Daily horoscope, Daily horoscope predictions, Today’s horoscope, आज का राशिफल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Aaj Ka Rashifal 11 November 2025:
आज का पंचांग (11 नवंबर, 2025)
तिथि: सप्तमी
नक्षत्र: पुष्य
करण: विष्टि
पक्ष: कृष्ण
योग: शुभ
वार: मंगलवार

आज का शुभ मुहूर्त: 09:24am-01:24pm
राहुकाल: 02:44pm-04:04pm
अभिजीत मुहूर्त: 11:43am-12:25pm
दिशाशूल: उत्तर

मेष राशि
आज आप किसी की आर्थिक मदद कर सकते हैं किसी को परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं। व्यवसाय और कार्य क्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: हरी मूंग से बनी चीजों का दान करें।

वृष राशि
आज आप अपनी बीमारी से निजात पाने में कामयाब होंगे। व्यापार के विषय में अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। किसी को पैसा देने में दिक्कत आ सकती है। व्यर्थ की यात्राएं और भागदौड़ से सावधान रहें। चोट लगने का खतरा रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बादामी
उपाय : खाने में केसर का प्रयोग करें।

मिथुन राशि
छोटे-मोटी बातों पर झगड़ा हो सकता है। आज आपकी बहादुरी का नमूना दिख सकता है। यात्राओं का योग बना रहेगा, परंतु यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। खान-पान की चीजों पर भी संयम बरतने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: भूरा
उपाय: आज शनि मंदिर में जाकर नीले फूलों से शनि देव जी की उपासना करें।

कर्क राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी से बहसबाजी कर सकते हैं। किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर ध्यानपूर्वक कार्य करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चेरी
उपाय: आज पार्वती मंगल स्रोत का पाठ करें।

सिंह राशि
बेहतर जिंदगी के लिए आप अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र पर आज आपकी लापरवाही के कारण आपको नुकसान भुगतना पड़ सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका रहेगी। शाम के समय आपका स्वभाव क्रोधी व ईर्ष्यालु हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
उपाय : गरीबों में आज सफेद रंग की चीजों का दान करें।

इसे भी पढ़ें:  Surya Dosh Ke Upay: नौकरी या कॅरियर में आ रही है रुकावट? तो सूर्य देव के ये उपाय कर सकते हैं आपकी मदद

कन्या राशि
आज आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे, परंतु काम का बोझ सताता रहेगा। आज धन लाभ होने की संभावना रहेगी। पारिवारिक तालमेल बनाने के लिए संयम से काम लें। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। आज आपकी मुलाकात कई परिचित लोगों से हो सकती है। दोपहर बाद धन खर्च की संभावना रहेगी। सेहत के विषय में भी सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: केसरी
उपाय: आज सोते समय अपने सिरहाने के पास दूध से भरा बर्तन रखें और सुबह उठते ही किसी फलदार पौधे में उसको चढ़ा दें।

तुला राशि
आज आप किसी पर क्रोध कर सकते हैं। स्वभाव कुछ हद तक क्रोधी और चिड़चिड़ा हो सकता है। घर की परेशानियों के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप फालतू में किसी से ना उलझें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरस्वती की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
मनोरंजन की चीजों पर आज आप जरूरत से ज्यादा धन को खर्च कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर आज आप लापरवाही कर सकते हैं। खर्च आज नियंत्रण से बाहर होंगे। किसी बदनामी वाले कांड में फंसने की आशंका रहेगी। आज आप किसी से पैसे उधार मांग सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: मैजेंटा
उपाय: अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बनाने के लिए सूर्योदय के समय 11 दाने गेहूं के खाएं।

इसे भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal: फिजूल खर्ची और यात्राएं बढ़ा सकती हैं आपकी परेशानी, कार्यक्षेत्र पर रहें सावधान, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

धनु राशि
मानसिक तनाव को दूर करने का उपाय करें। भाई बहनों में से आज कोई पैसे उधार मांग सकता है। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। आज आप लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आर्थिक हालातों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय : आज साधु-संतों की सेवा करें।

मकर राशि
खान-पान पर संयम बरतें। सेहत के विषय में ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कुछ अनचाहे मेहमान घर पर आ सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर के कामों में फंसे रह सकते हैं। घर पर किसी शुभ कृत्य का आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी न किसी रूप में काली मिर्च का उपयोग जरूर करें।

कुंभ राशि
आज का अधिकतर समय आप अपने दोस्तों के साथ बिता सकते हैं। खान-पान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप कुछ पुराने और परिचित लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में सावधान रहें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सफेद
उपाय: आज स्त्रियों को सफेद वस्त्र दान करें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

मीन राशि
आज अपने खराब मूड को शादीशुदा जिंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। माता-पिता की मदद से आज आप आर्थिक संकट से बाहर निकल सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम प्रसंग के लिए आज दिन अच्छा है। आज आप किसी से आर्थिक मदद की मांग कर सकते हैं।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला
उपाय: आज शनि की उपासना करें।

ज्योतिषाचार्य: पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर: 94187 45356

Join WhatsApp

Join Now