Prajasatta Side Scroll Menu

Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन,

Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 20 June 2025:
मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। आज नौकरी में आप अपने प्रतिद्वंद्वियों का सरदर्द बने रहेंगे, जिससे वह आप से परेशान हो जाएंगे और आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको इनसे सतर्क रहना होगा। मन मे हानि का भय रहने से कार्य करने का उत्साह नही बना सकेंगे। नौकरी वाले एवं व्यवसायी लोगो को किसी गलती की भरपाई करने के लिए दिनचार्य में फेरबदल करना पड़ेगा।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-आज का दिन कार्य सिद्धि वाला रहेगा दिन के आरम्भ से ही किसी कार्य को पूर्ण करने की जल्दी रहेगी। व्यवसायी वर्ग को आज कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी नौकरी पेशाओ को भी अतिरिक्त कार्य मिलने से थोड़ी असहजता होगी। अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए डायरी में एक लिस्ट बनाएं और उसे नियमित रूप से पूरा करें इससे संतुष्टि और मन में ऊर्जा का संचार होगा। व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न होगा। जल्दबाजी में किए कार्य से नुकसान उठाना पड़ सकता है, सलाह लेना आपके लिए उपयुक्त रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। एक अहम निर्णय आपके भविष्य व रिश्तों को प्रभावित कर सकता है। सब चीजों से अकेले निपटने के बजाय साथी से परामर्श लें। स्वयं के प्रति ईमानदार व खुशमिजाज रहें।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:  भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का महापर्व : रक्षाबंधन

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-कारोबार को बढ़ाने के लिये अपने प्रयासों में तेजी लायेंगे। एक परिवर्तन आपके कार्यक्षेत्र में आने का संकेत दे रहा है। आप अपने प्रयासों से इसका लाभ उठाने की कोशिश करें। आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में आज के दिन सावधानी बरतें। अगर थोड़ी सी भी लापरवाही की तो आपको आज परेशानी उत्पन्न हो सकती है। दूसरों की अपेक्षाएं पूर्ण करने में संपूर्ण ऊर्जा लगाने की वजह से भावनात्मक रूप से भी रिक्त महसूस करेंगे।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-शेयर मार्केट में धन का निवेश सोच समझकर करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको किसी ख़ास व्यक्ति से बातचीत हो सकती हैं। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढऩा लाभदायक रहेगा। जिस काम की शुरुआत आप करना चाह रहे हैं, उससे संबंधित विश्वास की कमी महसूस होगी। फिलहाल अपनी कमजोरियों को दूर करने की कोशिश करें।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। घर में मित्रों एवं आपके स्नेही जनों का आगमन होगा। जो करीबी लोग आपसे दूर हो गए थे, वो आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको विशेष ध्यान रखना होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी।

इसे भी पढ़ें:  पंडित डोगरा की भविष्यवाणी: गुजरात में बड़े-बड़े दिग्गज होंगे धराशायी

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। वस्त्रों और अन्य चीजों पर खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप काम कामयाब रहेंगे। आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने जरूरी कामों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। पारिवारिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि किसी बात को लेकर सदस्यों में अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए दूर होगी। नौकरी में आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। तीर्थदर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे। कारोबार मनोनुकूल रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  Bandhu Mohanty Story: जानिए भक्त बंधु मोहंती की अलौकिक कहानी, जिनके लिए स्वयं भगवान जगन्नाथ जी ने प्रसाद लाया

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-समाज मे मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपका आत्मविश्वास आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है। आपकी कुशलता से सभी प्रभावित होंगे। आज बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगे।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-आज भी परिस्थितियां आपके लिये अनुकूल बनी है लेकिन लापरवाही के कारण किसी भी कार्य को सही समय पर पूर्ण नही कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय से धन लाभ की पूर्ण सम्भवना है लेट लतीफी से बचें अन्यथा लाभ में कमी आ सकती है। घर मे किसी आयोजन को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी व्यावसायिक कार्य भी होने पर अतिरिक्त भाग-दौड़ होगी। घर एवं बाहर के लोग आपसे स्वार्थ सिद्धि के लिये मीठा व्यवहार करेंगे।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ka Rashifal Aaj Ka Rashifal ASTROLOGY Aaj Ki Khabren Astrology & Religion Astrology 2025 Astrology forecast Astrology News Astrology Prediction astrology tips India Daily Horoscope Hindi Guru Gochar 2025 Hindu festival 2025 Horoscope Today puja vidhi Hindi Rashifal Today religion news India

Join WhatsApp

Join Now