Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर बन रहा 77 साल के बाद बहुत ही शुभ योग, सूर्यदेव का मिलेगा आशीर्वाद..!

Published on: 12 January 2024
Makar Sankranti 2024 Date Time And Shubh Yog

Makar Sankranti 2024 Date Time And Shubh Yog: भारत में नए साल का प्रथम पर्व मकर संक्रांति ही माना जाता है। इस साल मकर संक्रांति के दिन सोमवार का दिन पड़ रहा है जोकि अपने आप में बहुत ही खास है। पांच साल के बाद मकर संक्रांति के दिन सोमवार का वार पड़ रहा है। सोमवार के दिन मकर संक्रांति पड़ने के कारण इस दिन आपको भगवान शिव का भी आशीर्वाद मिलेगा।

वहीँ इस बार मकर संक्रांति के दिन वरियान योग के साथ रवियोग का भी निर्माण हो रहा है। वरियान योग रात्रि 02:40 पर प्रांरभ होगा और 15 जनवरी को रात्रि 11:10 बजे तक रहेगा। इसके बाद रवि योग प्रारंभ हो जाएगा।

ज्योतिष की मानें तो मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024 ) के दिन ऐसा शुभ योग 77 साल के बाद बन रहा है। ऐसे शुभ योग में पवित्र स्नान शुभफलदायी रहेगा। इस दौरान स्नान-दान करने से आपको कई प्रकार के शुभ लाभ प्राप्त हो सकते हैं और आपके पापों का नाश हो सकता है। पूरे वर्ष आपको सूर्यदेव की कृपा मिलती रहेगी।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024 ) के दिन बनने वाला ये योग कई राशि वाले जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति करा सकता है। वहीं पंचांग की मानें तो सूर्यास्त के बाद सूर्य के राशि परिवर्तन करने पर मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी को माना जाएगा। मकर संक्रांति का योग बनते ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा। वहीं साल 2024 में मकर संक्रांति अश्व पर बैठकर आएगी और उसका सहायक वाहन सिंह रहेगा।

ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्यदेव एक निश्चित अवधि के पश्चात एक राशि से दूसरी राशि में चले जाते हैं। सूर्यदेव के एक राशि से दूसरी राशि में जाने को ही संक्रांति कहते हैं। इस साल सूर्यदेव 15 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में जाने वाले हैं।

सूर्यदेव के इस राशि परिवर्तन को मकर राशि से जोड़कर मकर संक्रांति कहा जाएगा। क्योंकि सूर्यदेव जिस भी राशि में जाते हैं, उस संक्रांति को उसी राशि का नाम ज्योतिष में दिया जाता है। 14 जनवरी को अर्द्धरात्रि के बाद 02:42 बजे सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष की मानें तो यह समय उदयातिथि के हिसाब से 15 जनवरी को प्राप्त हो रही है। इसीलिए इस साल 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2024 ) मनायी जाएगी।

नोट:- यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। हमारी टीम इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

Makar Sankranti 2024 | Date Time And Shubh Yog

Maruti Wagon R Specification and Features: नए अवतार के साथ आई Maruti की ये धाँसू कार, जानिए कब होंगी लॉन्च

Maruti Wagon R Specification and Features: नए अवतार के साथ आई Maruti की ये धाँसू कार, जानिए कब होंगी लॉन्च

IND vs AFG T20 Series : टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच आज होगी कांटे की टक्कर

Aaj Ki KhabrenAstrology & Religionastrology tips IndiaDaily Horoscope HindiHindu festival 2025puja vidhi HindiRashifal Todayreligion news India

Join WhatsApp

Join Now