Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Cryptocurrency Regulations पर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने दिया बड़ा बयान

Cryptocurrency Regulations in India रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
Cryptocurrency Regulations in India: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय बैंक क्रिप्टोकरेंसी नियमों (Cryptocurrency Regulations) पर दूसरों का अनुकरण नहीं करेगा।

क्रिप्टोकरेंसी नियमों पर शक्तिकांत दास ने कहा, “जो दूसरे बाजार के लिए अच्छा है, जरूरी नहीं कि वह हमारे लिए भी अच्छा हो. इसलिए हमारे विचार, रिजर्व बैंक के और व्यक्तिगत रूप से मेरे..वही रहेंगे।”

शक्तिकांत दास ने मिंट प्रकाशन द्वारा आयोजित बीएफएसआई शिखर सम्मेलन में यह बात कही। मिंट बीएफएसआई कार्यक्रम में गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि क्रिप्टो पर आरबीआई का रुख अब भी वही, हम नियमों के मामले में दूसरों का अनुकरण नहीं करेंगे।

बता दें कि अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग द्वारा अमेरिका में बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड के निर्माण की अनुमति देने के लिए बदलावों को मंजूरी देने के बाद आरबीआई गवर्नर का यह बयान आया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह आगामी लेखानुदान को मुद्रास्फीति बढ़ाने वाला मानते हैं, उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें नहीं लगता कि अंतरिम बजट से महंगाई बढ़ेगी।

आरबीआई गवर्नर ने रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से मूल्य वृद्धि को रोकने के लिए सरकार द्वारा आपूर्ति को लेकर उठाए गए कई उपायों का भी जिक्र किया

Aaj Ki Khabrendaily news IndiaEnforcement Directoratelatest hindi newsnewsnews update todaypriyanka gandhisamachar todaytoday news Hinditop headlines today

Join WhatsApp

Join Now