मौसम साफ होते ही दिखा मां हरिदेवी मंदिर का विहंगम दृश्य, बिलासपुर की रानी ने बनवाया था मंदिर

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
-बिलासपुर के अधिकतर लोग की कुल देवी है मां हरिदेवी, बिलासपुर की रानी ने मनोकामना पूरी होने के बाद बनवाया था माता के लिए मंदिर

बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाली पंचायत लैहडी सरेल में एक ऊंची पहाड़ी पर बसा माता हरिदेवी का मंदिर बारिश के मौसम के बाद कुछ इस कदर नज़र आता है कि देखने वाले इसको देखते ही रहें।

आपको बताते चलें कि यह मंदिर शिमला धर्मशाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 103 पर एक छोटे से शहर डंगार से सामने ऊंची पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर का नाम हरीदेवी है। इसके नीचे हरितलयांगर नाम का एक गांव बसा है। शायद इसी मंदिर के नाम पर इस गांव का नाम पड़ा है। यह माता बिलासपुर के अधिकतर लोगों की कुल देवी है। मई महीने में यहां विशाल व भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।

पुजारियों के अनुसार इस मंदिर का निर्माण बिलासपुर की रानी ने करवाया था। क्योंकि रानी के कोई संतान नहीं थी इसलिए रानी ने माता के दरबार में आकर यह वरदान मांगा था कि अगर उसे संतान सुख प्राप्त होता है तो वह माता के लिए मंदिर का का निर्माण करवायेगी। जब रानी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई तो रानी ने माता के लिए मंदिर का निर्माण करवाया।

कहते हैं माता की कृपा से रानी की गोद भर गई थी इसलिए इस माता का नाम हरिदेवी पड़ा। यह स्थान हमेशा से ही शोध कर्ताओं का स्थान रहा है। इस क्षेत्र में शोधकर्ताओं को जीवाश्म भी मिले हैं इस मंदिर के ठीक निचे ओएनजीसी द्वारा भी कुछ साल पहले तेल की तलाश के लिए प्लांट शुरू किया गया है। इस मंदिर के ठीक सामने कुल्लू और लाहौल स्पीति के बर्फ के पहाड़ नजर आते हैं जो इसकी शोभा को चार चांद लगा देते हैं।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: पूर्व क्रिकेटर Irfan Pathan ने MS Dhoni को लेकर दे दिया बड़ा बयान.!

Irfan Pathan slammed MS Dhoni: धर्मशाला में आयोजित आईपीएल...

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

More Articles

Bilaspur News: श्रीनयनादेवी के दबट में बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर लूटे महिलाओं से गहने

बिलासपुर | Bilaspur News: बिलासपुर जिला के उपमंडल श्रीनयनादेवी जी के दबट गांव में बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर ( robbed of jewelery at...

Bilaspur News: पुलिस अधिकारियों की मनमानी आमजन पर न हो हावी :- राम सिंह

सुभाष गौतम | बिलासपुर Bilaspur News: देश संविधान पर चलता है तथा हर नागरिक को उसकी रक्षा और सुरक्षा के लिए अधिकार दिए गए हैं।...

Benefits of Kachnar: औषधीय गुणों की खान है कचनार, ब्लड प्रेशर, शूगर, बैड कोलस्ट्रोल के लिए अचूक रामबाण दवाई

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं Benefits of Kachnar: हिमाचल प्रदेश में कचनार या करयाल के पेड़ों को दुनिया में सबसे खूबसूरत प्रजातियों में गिना जाता है। जब...

Bus accident in Nayanadevi: श्रीनयनादेवी में श्रद्धालुओं की बस का एक्सीडेंट, एक महिला की मौत

बिलासपुर Bus accident in Nayanadevi: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में स्थित विख्यात तीर्थ स्थल श्रीनयनादेवीजी में एक बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई।...

Bilaspur News: मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों में दी 445 करोड़ रुपये की सौगात

बिलासपुर | Bilaspur News:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान झंडूता, श्री नैना देवी जी, घुमारवीं और...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में सीरियल में दिखेंगे भाम्बला के मिलन सिंह राणा, स्टार प्लस पर होगा प्रसारित…

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/बिलासपुर Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: कठिन संघर्ष के बाद छोटे पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाने के लिए जिला मंडी के छोटे...

Bamboo Growers in HP : हिमाचल प्रदेश में बांस उत्पादकों के लिए बनेगी सहकारी सभा — राजेश धर्माणी

सुभाष कुमार गौतम | घुमारवीं बिलासपुर Bamboo Growers in HP: प्रदेश में बांस उत्पादकों के लिए प्रदेश सरकार एक सहकारी सभा बनाएगी। ताकि उनके द्वारा...

Attack on Former Congress MLA: पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला

बिलासपुर | Attack on Former Congress MLA: बिलासपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं पार्टी के महासचिव बंबर ठाकुर पर शुक्रवार दोपहर को जानलेवा हमला...

Grand Parents Day: घुमारवीं मिनर्वा स्कूल में ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं बिलासपुर Grand Parents Day: घुमारवीं स्थित मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शनिवार को ग्रैंड पेरेंट्स-डे का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसका...