Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Gold Price Today: सोने के दाम में फिर बढ़ोतरी! जाने क्या है आज 14 से 24 कैरेट के रेट?

Gold Price Today, Gold Price Today Gold And Silver Price Gold Price In Delhi Gold And Silver Price In India Silver Price Today Today Gold Price Today Silver Price Gold Silver Rate Today

Gold Price Today Increases: सबसे कीमती और महंगी धातुओं में से एक है। सोना भारत में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और वर्तमान समय में प्रमुख निवेश विकल्पों में से एक भी है। सिर्फ आभूषण के रूप में नहीं. लेकिन सोने को कला और सिक्कों के रूप में भी महत्व दिया जाता है। सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद भारत में लोग नियमित रूप से सोने में निवेश कर रहे हैं।

भारत में सोने की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति और अमेरिकी डॉलर की ताकत सहित कई कारकों के कारण बदलती रहती हैं। इस प्रकार स्थानीय बाजारों में मांग और आपूर्ति के आधार पर शहर-दर-शहर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। यदि आप भी सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो निम्नलिखित विवरणों पर एक नज़र डालने पर विचार करें।

भारत में सोने की दरें जानने से पहले 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। जबकि 24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध सोना है जिसमें किसी अन्य धातु का कोई निशान नहीं होता है, 22 कैरेट सोने में चांदी या तांबे जैसी मिश्रित धातुओं के निशान होते हैं और इसमें 91.67 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है।

Gold Price Today: सोने-चांदी की ताजा कीमतें

बुधवार 3 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड के प्राइस में ताबड़तोड़ तेजी आई है। 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 760 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद गोल्ड का प्राइस 70 हजार के पास पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल आया है। चांदी के भाव में आज 2000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इस तेजी पर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के प्रेसिडेंट पृथ्वीराज कोठारी का कहना है कि इंडस्ट्री में आई इतनी मार्केट के लिए ठीक नहीं है। आइए आज के लटेंट रेट जानते हैं।

गुड रिटर्न की वेबसाइट के मुताबिक, देश में आज 24 कैरेट गोल्ड का प्राइस 69,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 64,100 रुपये पर बनी हुई है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड के प्राइस में 610 रुपये की बढ़ोतरी के बाद सोने का भाव 52,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमतों में भी तेजी लगातार बनी हुई है। आज इसके भाव में 2000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद 1 किलो चांदी की कीमत 81,000 पर पहुंच गई है।

Gold Price Today

पिछले 5 दिनों में इतने बदले भाव

तारीख – 22K गोल्ड का रेट – 24K गोल्ड का रेट
2 अप्रैल 2024 – 63.350 – 69,110 रुपये
1 अप्रैल 2024 – 63,600 – 69,380 रुपये
31 मार्च 2024 – 62,750 – 68,450 रुपये
30 मार्च 2024 – 62,750 – 68,450 रुपये
29 मार्च 2024 – 63,000 – 68,730 रुपये

चार महानगरों में सोने-चांदी के भाव

दिल्ली – सोने की कीमत 70,020 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 81000 रुपये/1 किलो।
मुंबई – सोने की कीमत 69,870 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 81000 रुपये/1 किलो।
चेन्नई – सोने की कीमत 70,910 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 84000 रुपये/1 किलो।
कोलकाता- सोने की कीमत 69,870 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 81000 रुपये/1 किलो।

Shimla: हिमाचल में 3 तेंदुओं की जहर से हुई थी मौत , पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

RCB bowlers and batsmen were complete flops against LSG

RCB की टीम को मिली एक और हार.. पहले गेंदबाज और फिर बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप

21 वर्षीय मयंक यादव IPL इतिहास में 155kmph की रफ्तार से ज्यादा 3 गेंद डालने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Upcoming New Cars: इंडियन मार्केट में अप्रैल महीने में लॉन्च हो रहीं ये कार, मचाएंगी धमाल

Excise Policy Case: Kejriwal’s petition will be heard in Delhi High Court today

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Gold PriceGold Price TodayGold Price UpdateGOLD RATE IN INDIAGold Rate Today

Join WhatsApp

Join Now