Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla: हिमाचल में 3 तेंदुओं की जहर से हुई थी मौत , पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Shimla:

शिमला |
Shimla News: शिमला जिला के रामपुर में किसी ने तीन तेंदुए और और एक गाय को जहर देकर मारा डाला। तेंदुए और गाय की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। कीटनाशक से मौत की पुष्टि के बाद वन विभाग के रेंज ऑफिसर ने रामपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि गाय के बछड़े ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था। उसके बाद तीन तेंदुओं ने गाय के बछड़े का खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने से तीन तेंदुओं सहित गाय के बछड़े की मौत हुई है

बता दें कि बीते 8 मार्च को शिमला जिला के रामपुर की डंसा पंचायत में तीन तेंदुए मृत मिले थे। तब एक तेंदुआ तड़पते हुए देखा गया था। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने तीनों मृत तेंदुए और मृत गाय के बछड़े का पोस्टमॉर्टम करावाया था, अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई है। इसमें ऑर्गेनोफॉस्फोरस नामक कीटनाशक से इनकी मौत की पुष्टि हुई है। तेंदुए और मृत बछड़ा सेब के बागीचे में मिले थे।
इनमें अढ़ाई साल की मादा तेंदुआ और आठ-आठ महीने के दो शावक थे।

इसे भी पढ़ें:  प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ सीएम सुक्खू से मिला, भर्ती प्रक्रिया पर लगी अस्थाई रोक हटाने की रखी मांग

पुलिस को शक है कि यह तस्करों का काम हो सकता है। जो तेंदु तें ओं को मारकर उनकी खाल, दांत और नाखून बेचने की फिराक में थे। तेंदुए और मृत गाय सेब के बगीचे में मिले थे। वन विभाग के अनुसार, तीनों मृतक तेंदुए के शरीर पर किसी भी तरह का कोई घाव नहीं मिला। जिस कीटनाशक से मौत की पुष्टि हुई है, उसका पैकेट भी वन विभाग को मौके पर मिला था।

इसे भी पढ़ें:  Shimla BJP: जॉब ट्रेनी मामले पर बिंदल ने कांग्रेस सरकार को घेरा

उधर, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RCB bowlers and batsmen were complete flops against LSG

21 वर्षीय मयंक यादव IPL इतिहास में 155kmph की रफ्तार से ज्यादा 3 गेंद डालने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Upcoming Cars in India 2024: These top cars are going to be launched in India this month

Upcoming New Cars: इंडियन मार्केट में अप्रैल महीने में लॉन्च हो रहीं ये कार, मचाएंगी धमाल

एसडीएम कसौली को जोहड़जी दरबार की तरफ से सिरोपा भेंटकर किया गया सम्मानित

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: शिमला में 1.10 किलो चरस समेत व्यक्ति गिरफ्तार
Himachal News Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now