साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Jio Airtel 5G Plan Price Hike : यूजर्स को लगेगा बड़ा झटका, Jio-Airtel 5G अनलिमिटेड डेटा प्लान होगा बंद, कीमत बढ़ाने की तैयारी में कंपनियाँ

Jio Airtel 5G Plans Price Hike
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
Jio Airtel 5G Plan Price Hike : भारतीय टेलिकॉम की दिग्गज कंपनियों जियो और एयरटेल के करोड़ों यूजर्स को इस ख़बर से बड़ा झटका लगेगा। Jio और Airtel अपने प्रीमियम ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा प्लान बंद कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो और एयरटेल प्रीमियम यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर करने वाले प्लान बंद कर सकते हैं।

विश्लेषकों का कहना है कि राजस्व बढ़ाने के लिए ये कंपनियां इस साल की दूसरी छमाही 2024 से 5G सेवाओं के लिए 4G की तुलना में कम से कम 5-10% अधिक शुल्क ले सकते हैं। विश्लेषकों का कहना है कि यह कदम मुद्रीकरण बढ़ाने और राजस्व वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए उठाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:  Lava Blaze 5G अब 12 हजार में नहीं, बल्कि मात्र 1,099 रुपये में ही खरीदें, जानें कैसे?

Jio Airtel 5G Plan Price Hike :अनलिमिटेड का अंत, मिलेगा थोड़ा ज्यादा डेटा
विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर मोबाइल टैरिफ में कम से कम 20% की बढ़ोतरी करेंगे। हालांकि, जेएसटॉक ने अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि एयरटेल और जियो के 5G प्लान की कीमतें 4G से 5-10 फीसदी अधिक हो सकती हैं, लेकिन वे ऐसे प्लान में 30-40% अतिरिक्त डेटा भी शामिल कर सकते हैं।

Jio और Airtel के इस कदम का फायदा बाजार हिस्सेदारी हासिल करने और वोडाफोन आइडिया को पीछे छोड़ने में मिल सकता है, जो अभी तक 5G सेवाएं शुरू नहीं कर पाया है। हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि जियो और एयरटेल अपने 5G प्लान की कीमतों और अनलिमिटेड डेटा ऑफर को लेकर आखिरकार क्या फैसला लेते हैं। लेकिन इतना तय है कि दूसरी छमाही 2024 से भारतीय टेलीकॉम क्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

बता दें कि अनलिमिटेड डाटा सुविधा मिलने से 5G सर्विस का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अनलिमिटेड डाटा सुविधा बंद होने के बाद जियो और एयरटेल अपने यूजर्स को आकर्षित करने के लिए महंगे 5G प्लान में 30-40 फीसदी ज्यादा डेटा ऑफर (Jio Airtel 5G Plans Price Hike) कर सकते हैं। इसके अलावा विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर मोबाइल टैरिफ में कम से कम 20% की बढ़ोतरी करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  WhatsApp चलाने का मजा बढ़ेगा दुगना! जल्द आ रहा है नया चैट अटैचमेंट मेन्यू

Jio Airtel 5G Plan Price Hike | करोड़ों Jio और Airtel यूजर्स को लगेगा झटका 5G इंटरनेट के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत

Delhi Excise Policy Case: केजरीवाल को ED का चौथा समन, इस बार भी नहीं गए तो क्या होगा?

Himachal News: हिमाचल में 15 साल पुराने सरकारी वाहन बनेंगे कबाड़, MVI का रोल खत्म – बंद होगी गाड़ियों की मैनुअल फिटनेस

2024 MG Astor Launched in India: हाइटेक फीचर्स का साथ लॉन्च हुई MG New Astor, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान..

Guntur Kaaram Worldwide Collection : महेश बाबू की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बनी ‘गुंटूर कारम’, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Join WhatsApp

Join Now