साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

चंबा और लाहौल-स्पीति में महसूस हुए भूकंप के झटके

भूकंप के झटके
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

हिमाचल प्रदेश के चंबा और लाहौल-स्पीति में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। चंबा जिले में सुबह करीब 11 बजकर 54 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 रही और इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। भूकंप के हल्के झटके चंबा से सटे कांगड़ा के कुछ भागों में भी महसूस किए गए।

वहीं, पिन वैली नेशनल पार्क स्पीति में भी शाम चार बजकर 13 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर तीन की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 123.6 किमी गहराई पर था। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। छह दिन पहले 27 जनवरी को भी चंबा में 3.4 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

इसे भी पढ़ें:  चंबा की रावी नदी में तैरता मिला महिला का शव, नही हुई पहचान

Join WhatsApp

Join Now