Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Bigg Boss OTT Season 3 winner: बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता बनीं सना मकबूल: जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं ये मॉडल और एक्ट्रेस

Bigg Boss OTT Season 3 winner: बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता बनीं सना मकबूल: जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं ये मॉडल और एक्ट्रेस

Bigg Boss OTT Season 3 winner: बिग बॉस ओटीटी 3 का ताज मॉडल और एक्ट्रेस सना मकबूल (Sana Makbul) के सिर सज गया है। सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी जीत की बधाई दे रहा है। Bigg Boss OTT Season 3 के होस्ट एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर थे। रणवीर शौरी, सना मकबूल (Sana Makbul), साई केतन राव, नेजी और कृतिका मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 के टॉप 5 फाइनालिस्ट में शामिल थे।

सना मकबूल ने दोस्त और रैपर नेजी को हराते हुए ये सीजन अपने नाम कर लिया है। 2 अगस्त, शुक्रवार को हुए ग्रैंड फिनाले में होस्ट अनिल कपूर ने सना का हाथ उठाते हुए उन्हें विजेता घोषित किया। ट्रॉफी के साथ सना ने 25 लाख रुपये की प्राइज मनी भी जीती है।

 Bigg Boss OTT Season 3 में सना ने मिले ज्यादा वोट

बता दें कि ग्रैंड फिनाले में टॉप-5 से तीन कंटेस्टेंट्स रणवीर शौरी, साई केतन राव और कृतिका मलिक के बेघर होने के बाद बिग बॉस ने 10 मिनट के लिए वोटिंग लाइन खोल दी, ताकि दर्शक अपने पसंदीदा सदस्य को वोट कर सके। सना ने ज्यादा वोट हासिल कर नेजी को हरा दिया।

सना मकबूल की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उनकी जीत की बधाई दे रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस कामयाब सफर से पहले सना ने क्या-क्या किया? आइए जानते हैं बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता सना मकबूल के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

इसे भी पढ़ें:  T20 World Cup चैंपियन इंडिया का भारत आने के बाद ये है पूरा शेड्यूल

शुरुआती दिनों से ही थीं मेहनती:
मुंबई की रहने वाली सना मकबूल ने कम उम्र से ही अपने पैरों पर खड़े होने की ठान ली थी। उन्होंने 15 साल की उम्र से ही मॉडलिंग और मनोरंजन की दुनिया में कदम रख दिया था।

शिक्षा पर भी दिया ध्यान:
सना मकबूल ने अपनी पढ़ाई को भी कभी नज़रअंदाज़ नहीं किया। उन्होंने मुंबई के एक प्रतिष्ठित स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की और फिर मुंबई के ही एक कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। स्कूल के दिनों में उन्होंने बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाया था।

Bigg Boss OTT Season 3 winner: बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता बनीं सना मकबूल: जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं ये मॉडल और एक्ट्रेस
Bigg Boss OTT Season 3 winner: बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता बनीं सना मकबूल: जानिए कितनी पढ़ी-लिखी हैं ये मॉडल और एक्ट्रेस

टीवी की दुनिया में छाप:
सना मकबूल को आपने स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में लावण्या के किरदार में देखा होगा। इसके अलावा, उन्होंने ‘आदत से मजबूर’ और ‘विश’ जैसे शो में भी काम किया है। वे कुछ म्यूजिक वीडियोज़ में भी नजर आ चुकी हैं।”

इसे भी पढ़ें:  Aishwarya Thackeray Debut: बॉलीवुड के अंदरूनी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना ऐश्वर्या ठाकरे का डेब्यू..! जानिए कौन है ..?

खतरों के खिलाड़ी में भी दिखाया दम:(Sana Makbul Career)
सना मकबूल ने खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया था और सेमीफाइनल तक पहुंची थीं।  साल 2009 में सना मकबूल को रियलिटी शो एमटीवी स्कूटी टीन डीवा में देखा गया था। फिर 2012 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में उन्होंने फेमिना मिस ब्यूटिफुल स्माइल का टाइटल जीता था।

एक हादसे ने बदली जिंदगी:
2020 में सना मकबूल के साथ एक हादसा हुआ था, जिसके बाद उन्हें अपने चेहरे की सर्जरी करवानी पड़ी थी। हालांकि  इसके बाद भी वो 2021 में वह खतरों के खिलाड़ी के सेमी फाइनल्स तक पहुंच गई थीं।

बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता: (Bigg Boss OTT Season 3 winner)

बिग बॉस ओटीटी 3 में सना मकबूल ने सभी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। (Sana Makbul Net Worth:) मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सना मकबूल की नेट वर्थ करीब 2 करोड़ रुपये है। 

इसे भी पढ़ें:  मुखर्जी नगर में 12वीं फेल टीम ने एक बार फिर दर्ज कराई अपनी मौजूदगी, दिल जीतते हुए किया फिल्म का प्रमोशन

Bigg Boss OTT Season 3 winner Sana Makbul Biography:
31 साल की सना मकबूल मुंबई की रहने वाली हैं। उनका जन्म 13 जून 1993 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था। सना मकबूल का नाम पहले सना खान था। फिर उन्होंने अपने नाम के आगे अपने पिता का नाम लगाना शुरू कर दिया था। सना के पिता का नाम मकबूल खान है। उनकी बड़ी बहन शफा नईम खान एक बिजनेसवुमन हैं। सना की मां मलयाली हैं।

Bigg Boss OTT Season 3 Sana Makbul Education Qualification:
बिग बॉस ओटीटी 3 विजेता सना मकबूल ने मुंबई से पढ़ाई-लिखाई की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई जानकारी के अनुसार सना मकबूल ने 12वीं तक मुंबई पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की थी, इसके बाद उन्होंने मुंबई में ही स्थित आरडी नेशनल कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now