Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पॉपुलर यूट्यूबर भुवन बाम की स्पेशल कमेंट्री के साथ सामने आया ताकेशी कैसल का मस्ती भरा टीज़र, 2 नवंबर से होगा स्ट्रीम

पॉपुलर यूट्यूबर भुवन बाम की स्पेशल कमेंट्री के साथ सामने आया ताकेशी कैसल का मस्ती भरा टीज़र, 2 नवंबर से होगा स्ट्रीम

पूजा मिश्रा |
कुछ वक्त पहले पॉपुलर जापानी गेम शो ताकेशी कैसल के हिंदी वर्जन के नए सीजन की वापसी का ऐलान हुआ था। अब प्राइम वीडियो भारतीय रीबूट ताकेशी कैसल के एक मज़ेदार टीज़र के साथ प्रीमियर डेट का खुलासा भी कर दिया है।

ओरिजनल वर्जन के खासियत को बरकरार रखते हुए, 80 के दशक का यह लोकप्रिय जापानी गेम शो चौंतीस साल बाद एक्टर और फेमस यूट्यूबर, भुवन बाम की कमेंट्री के साथ रीबूट हुआ, जो बीबी की वाइन्स के लोकप्रिय किरदार ‘टीटू मामा’ को रिवाइव कर रहे हैं। आठ एपिसोड की यह सीरीज 2 नवंबर से भारत में प्राइम वीडियो पर दर्शकों के लिए विशेष रूप से स्ट्रीम होगी।

इस टीजर की शुरुआत टीटू मामा के रोज के काम को दिखाते हुए होती है, जिसे वह मजाकिया अंदाज में ‘शू-स्टॉपर’ कहते हैं, तभी याकुजा दुकान में आता है और उसे बेखौफ होकर किडनैप कर लेता है। बाद में पता चलता है कि टीटू मामा पर याज़ुका का कर्ज है, और एकमात्र तरीका कर्ज चुकाने का ये है कि उन्हें आइकोनिक जापानी गेम शो – ताकेशी कैसल के हिंदी रीबूट को अपनी आवाज देना है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि इस रीबूट में असली शो के माहोल को बरकरार रखा गया है, जहां पर 100 से ज्यादा प्रतियोगी एक मिलियन येन की आकर्षक प्राइज मनी जीतने की उम्मीद में एक चुनौती से दूसरी चुनौती की ओर भागते हैं।

अभिनेता और कंटेंट क्रिएटर भुवन बाम, यकुज़ा की बंदूक की नोक पर, शो में अपने यूनीक भारतीय नजरिए को साझा करते है। ये सीरीज दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन का वादा करती है। ताकेशी कैसल ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के लिए प्राइम वीडियो के फेस्टिव लाइन-अप का एक हिस्सा है।

ताकेशी कैसल

Prime Video: सुमीत व्यास और निधि सिंह का रोमांटिक ड्रामा, Permanent Roommates के नए सीज़न की घोषणा!

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news IndiaPrime Videoweb series review

Join WhatsApp

Join Now