Post Office MIS 2026: अगर आप सुरक्षित जगह पर पैसा लगाकर हर महीने अच्छी कमाई चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। यह स्कीम उन लोगों के लिए खास है जो बैंक एफडी के अलावा कोई मजबूत और भरोसेमंद निवेश तलाश रहे हैं। इस स्कीम में एक बार में पैसा जमा करके हर महीने ब्याज के रूप में कमाई मिलती है।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में निवेश की खास बात यह है कि यहां 7.4 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है। यह ब्याज हर महीने आपके खाते में आता है, जिससे नियमित आय बनी रहती है। इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 साल की होती है। 5 साल पूरा होने पर आपकी जमा की गई पूरी राशि वापस मिल जाती है।
Investment Tips: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में ₹15 लाख जमा करने पर कितनी मिलेगी मंथली इनकम?
बता दें कि इस पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में अकेले व्यक्ति 1000 रुपये से लेकर 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है। अगर पति-पत्नी दोनों मिलकर खाता खोलते हैं, तो वे कुल 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं।
अब देखते हैं कि इससे कितनी कमाई हो सकती है। अगर आप और आपकी पत्नी मिलकर इस स्कीम में 15 लाख रुपये जमा करते हैं, तो 7.4 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से आपको साल भर में अच्छा रिटर्न मिलेगा। इस राशि पर हर महीने करीब 9250 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। पूरे 5 साल में सिर्फ ब्याज से आपको कुल 5 लाख 55 हजार रुपये मिल जाएंगे। मूल 15 लाख रुपये तो मैच्योरिटी पर वापस मिलेंगे ही।
Post Office Monthly Income Scheme 2026: पैसा रहेगा सुरक्षित और हर महीने होगी फिक्स्ड कमाई!
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम इसलिए भी लोकप्रिय है क्योंकि यह पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार की गारंटी के साथ चलती है। जो लोग रिटायरमेंट प्लानिंग कर रहे हैं या घरेलू खर्चों के लिए हर महीने अतिरिक्त आय चाहते हैं, उनके लिए यह स्कीम बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि Post Office MIS 2026 पैसे को अच्छे रिटर्न के साथ सुरक्षित रखने का यह एक आसान और भरोसेमंद तरीका है। इच्छुक लोग नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाकर इस स्कीम की पूरी जानकारी ले सकते हैं और निवेश शुरू कर सकते हैं। क्योंकि इस पर जोखिम नही है और सरकार की और से सुरक्षित निवेश की गारंटी भी है।
















