कल से शुरू होगा हिमाचल प्रदेश का बजट सत्र : इन मुद्दों पर हंगामे के आसार

प्रजासत्ता|
हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र बुधवार 23 फरवरी यानि कल से शुरू हो रहा है। चुनावी साल में यह सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। महंगाई, बेरोजगारी, सड़कों की खस्ता-हालत, आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण, जहरीली शराब, कोरोना काल में सरकार का कुप्रबंध, फिजूलखर्ची, खाद की कमी, महंगे कीटनाशक, कानून व्यवस्था और बढ़ता कर्ज जैसे मुद्दे को लेकर सदन में नोक-झोंक देखने को मिल सकती है। विपक्ष इन मसलों पर सरकार को निशाने पर रखेगा।

बजट सत्र से पहले आज विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। इसमें कांग्रेस, भाजपा, माकपा और निर्दलीय विधायक भी मौजूद रहेंगे। वहीं सत्तापक्ष और विपक्ष आज होने वाली दोनों पार्टियों की विधायक दल की बैठक में एक दूसरे को घेरने की रणनीति बनाएंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक पीटरहॉफ में शाम 7 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बुलाई गई है, जबकि कांग्रेस विधायक दल की बैठक होली-डे होम में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में होगी।

बता दें कि 23 फरवरी से शुरू हो रहे हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण से होगी। इसमें 16 बैठकें रखी गई हैं। 4 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वित्त वर्ष 2022-23 का बजट विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत करेंगे। मौजूदा सरकार का यह आखिरी व 5वां बजट है।

बजट सत्र को लेकर विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। पुलिस के अलावा बटालियन से भी जवान बुलाए गए हैं। बीते साल बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के घेराव से उत्पन्न हुए हालातों को ध्यान में रखते हुए उनकी सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। विधानसभा परिसर पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। राज्यपाल के अभिभाषण और बजट पर चर्चा के दौरान भी विपक्ष सरकार को घेरेगा।

वहीं बजट सत्र के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां चुनाव मोड पर आ जाएंगी, क्योंकि अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले अप्रैल-मई में शिमला नगर निगम के चुनाव तय हैं। इसलिए बजट सत्र में कांग्रेस का रुख आक्रामक रहने वाला है। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा भी विपक्ष के हर सवाल का माकूल जवाब देने को तैयार है।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने...

More Articles

Himachal: भाजपा की नीतियों से हिमाचल में फला-फूला उद्योग :- अनुराग ठाकुर

नालागढ़ | Himachal Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अटल...

Himachal: विनोद सुल्तानपुरी को राष्ट्रीय राजनीति में पहुंचाए , कसौली का ख्याल मैं रखूंगा :- सीएम सुक्खू

कसौली| Himachal Lok Sabha Elections 2024: कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरौरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...

भाजपा सांसद Tejaswi Surya को लेकर ये क्या बोल गई एक्ट्रेस Kangana Ranaut

मंडी। Kangana Ranaut controversial statement on Tejaswi Surya : मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) चुनाव लड़...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुलतानपुरी के लिए चुनाव...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा शुक्रवार सुबह कसौली के गढ़खल में अपनी दादी की...

Himachal News: आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

शिमला| Himachal News: तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में...

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले – गुजरात छोड़कर वाराणसी से लड़ते हैं मोदी, तो कांगड़ा से क्यों नहीं लड़ सकते आनंद शर्मा..?

हमीरपुर | Himachal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात छोड़कर वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं तो पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा (Anand Sharma) कांगड़ा लोकसभा...

Himachal News: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मामले में दो घंटे चली सुनवाई, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

शिमला | Himachal News: तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने में एक बार फिर मामले की सुनवाई हुई। अदालत...

HRTC Bus Accident in Bilaspur: बिलासपुर के घ्याणा में ट्राले की टक्कर लगने से पुल से नीचे गिरी HRTC की बस

HRTC Bus Accident in Bilaspur: जिला बिलासपुर में जुखाला क्षेत्र के पास घ्याणा पुल पर एक HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस शिमला...