साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

मनीषा के जज्बे को सलाम, ड्यूटी के साथ पेश की मानवता की मिसाल

मनीषा ने ड्यूटी के साथ पेश की मानवता की मिसाल
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

उदयपुर|
लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर उपमंडल में एक दुःखद घटना घटी थी जिसमे एक निजी वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। समूचा इलाका शोकग्रस्त हुआ था। गाड़ी भी नदी में गिर गई थी मगर शव कठिन ढांक में फंस गया था,जहां उतरना कठिन था और अच्छे अछों की हिम्मत जबाब दे रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अति दुर्गम क्षेत्र तिन्दी की बेटी जो पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी पद पर तैनात है और जो बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं मे भी राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर चुकी है,वे इस कठिन ढांक में उतर गई और अपने सहयोगियों के साथ शव को निकालने में सफल रहीं। उपमंडल अधिकारी नागरिक राज कुमार ने मनीषा की मुक्तकंठ प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बेटी की अदम्य साहस की वे कायल हुए हैं।प्रत्यक्षदर्शियों ने भी मनीषा के हिम्मत की सराहना की है। लाहौल पुलिस ने मनीषा की सराहना की है ऐसी बेटी को दिल से सलाम।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सावधान! हिमाचल में बनी 54 दवाओं के सैंपल फेल, बुखार और बीपी की दवाएं भी है शामिल

एस.पी. लाहौल मानव वर्मा ने कहा कि मनीषा ने पुलिस की ड्यूटी के साथ-साथ मानवता की भी मिसाल पेश की, जिस पर पुलिस विभाग को गर्व है। जिस जगह से शव को बरामद किया गया वहां जाने से पुलिस कर्मी के साथ-साथ स्थानीय लोग की डर रहे थे परंतु मनीषा ने हिम्मत दिखा कर शव को रैस्क्यू किया

बता दें कि लाहौल-स्पीति जिले में स्कूल के प्रिंसिपल कार समेत चंद्रभागा नदी में जा गिरे थे और अब शव कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया गया है| इस ऑपरेशन में 22 घंटे लगे हैं| मृतक की पहचान 52 साल के बीर सिंह पुत्र गोविंद राम निवासी उदयपुर के रूप में हुई है| बीर सिंह मूरिंग पाठशाला के प्रिसिंपल थे| सोमवार को जब भारी बारिश के बाद नदी–नाले उफान पर थे तो उस वक्त वह अपनी वैन में सवार होकर घर लौट रहे थे| उसी दौरान उदयपुर से करीब आठ किलोमीटर पहले चुलिंग गांव के समीप वैन अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी| कुछ लोगों ने वैन के एक हिस्से को नदी के किनारे में फंसा हुआ देखा था| मंगलवार को फिर से रेस्क्यू टीम ने सर्च अभियान चलाया तो बीर सिंह का शव बरामद किया गया|

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: हमीरपुर से भाजपा विधायक आशीष शर्मा को हाईकोर्ट से मिली सशर्त अग्रिम जमानत

Join WhatsApp

Join Now