मुख्यमंत्री ने शिवधाम के पहले चरण का कार्य दो माह में पूरा करने के दिए निर्देश

मंडी।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी में शिवधाम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों व निष्पादन एजेंसी को इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी के कांगणीधार में पौने दो सौ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस दिव्य शिवधाम के पहले चरण का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करने के प्रयास किए जाए ताकि अगस्त माह के अंत तक शिवधाम परियोजना का लोकार्पण किया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए एशियन विकास बैंक पोषित 2100 करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति मिली है। इससे प्रदेश में पर्यटन विकास गतिविधियों को नई गति मिलेगी। शिवधाम के दूसरे चरण का कार्य भी इस परियोजना के अन्तर्गत किया जाएगा। जिसके लिए शीघ्र ही समस्त औपचारिकताएं पूरी कर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवधाम के पहले चरण के कार्य पर 40 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। यह एक महत्वकांक्षी परियोजना है और इससे मंडी, विश्व में धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से उभरेगा और विश्व भर के पर्यटकों को मंडी में पर्यटन गंतव्य का नया स्वरूप देखने को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि लगभग साढ़े नौ हेक्टेयर क्षेत्र में शिवधाम का निर्माण किया जा रहा है, यह मंडी जिला के लिए पर्यटन तथा धार्मिक आस्था की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह उत्तर भारत का पहला ऐसा धार्मिक पर्यटन स्थल होगा जो बाहर से आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र भी होगा।
उन्होंने कहा कि शिवधाम परियोजना का शिलान्यास 27 फरवरी, 2021 को किया गया था। मंडी में शिवधाम से विकास को नए आयाम मिलेंगे तथा लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने परिधि गृह मंडी में जन समस्याएं भी सुनीं।

इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष पाल वर्मा, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, नगर निगम मंडी के आयुक्त एच.एस. राणा, भाजपा सदर मंडी के मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर, पंचायत समिति सदर मंडी के उपाध्यक्ष भुवनेश्वर, नगर निगम के पार्षद पंकज कपूर, विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

More Articles

Himachal: भाजपा की नीतियों से हिमाचल में फला-फूला उद्योग :- अनुराग ठाकुर

नालागढ़ | Himachal Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अटल...

Himachal: विनोद सुल्तानपुरी को राष्ट्रीय राजनीति में पहुंचाए , कसौली का ख्याल मैं रखूंगा :- सीएम सुक्खू

कसौली| Himachal Lok Sabha Elections 2024: कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरौरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...

भाजपा सांसद Tejaswi Surya को लेकर ये क्या बोल गई एक्ट्रेस Kangana Ranaut

मंडी। Kangana Ranaut controversial statement on Tejaswi Surya : मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) चुनाव लड़...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुलतानपुरी के लिए चुनाव...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा शुक्रवार सुबह कसौली के गढ़खल में अपनी दादी की...

Himachal News: आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

शिमला| Himachal News: तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में...

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले – गुजरात छोड़कर वाराणसी से लड़ते हैं मोदी, तो कांगड़ा से क्यों नहीं लड़ सकते आनंद शर्मा..?

हमीरपुर | Himachal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात छोड़कर वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं तो पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा (Anand Sharma) कांगड़ा लोकसभा...

Himachal News: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मामले में दो घंटे चली सुनवाई, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

शिमला | Himachal News: तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने में एक बार फिर मामले की सुनवाई हुई। अदालत...

HRTC Bus Accident in Bilaspur: बिलासपुर के घ्याणा में ट्राले की टक्कर लगने से पुल से नीचे गिरी HRTC की बस

HRTC Bus Accident in Bilaspur: जिला बिलासपुर में जुखाला क्षेत्र के पास घ्याणा पुल पर एक HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस शिमला...