हिमाचल प्रदेश इस साल ‘हर घर जल’ बनने की राह पर, सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में नल कनेक्शन

पेयजल और स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) की सचिव विनी महाजन ने एक समीक्षा बैठक के दौरान ग्रामीण घरों में नल के जल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने में हिमाचल प्रदेश की प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा, “हिमाचल प्रदेश 2024 तक हर ग्रामीण घर में नल के जरिए स्वच्छ जल की आपूर्ति करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बेहतर तरीके से अपनी राह पर है और राज्य की लक्ष्य प्राप्ति में केंद्र पूरी सहायता प्रदान कर रहा है।” इस समीक्षा बैठक में सचिव महाजन के साथ हिमाचल प्रदेश में हर घर जल और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यान्वयन के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह भी उपस्थित थे। वहीं, ऑफलाइन समीक्षा बैठक के दौरान डीडीडब्ल्यूएस के अतिरिक्त सचिव अरुण बरोका, हिमाचल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) वित्त श्री प्रबोध सक्सेना और हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति विभाग के सचिव श्री विकास लबरू उपस्थित थे।

महाजन ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा, “जल जीवन मिशन एक विकेन्द्रीकृत, मांग-संचालित और समुदाय-प्रबंधित जल आपूर्ति योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर में नल के जरिए स्वच्छ जल की आपूर्ति प्रदान करके ग्रामीण लोगों के जीवन को बेहतर बनाना है।” उन्होंने इस हिमालयी राज्य में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। महाजन ने आगे कहा, “राज्य समय-समय पर अभियानों को संचालित करता है, जिससे पर्याप्त दबाव के साथ इसकी नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक जुड़ाव और जल के विवेकपूर्ण उपयोग व इसके संरक्षण पर लोगों को संवेदनशील बनाने में सहायता मिलती है।”

स्वच्छ भारत मिशन के कार्यान्वयन पर महाजन ने कहा, “जिलों ने खुद को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया है, लेकिन यह केवल एक बार का प्रयास नहीं है। इस कार्यक्रम के तहत हर समय गांवों की ओडीएफ स्थिति को बनाए रखने के लिए सामाजिक व व्यावहारिक बदलाव लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

महाजन ने राज्य को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में 100 फीसदी नल जल कनेक्शन प्रदान करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “इससे बच्चों में जल से होने वाले रोगों को कम करने में सहायता मिलेगी, क्योंकि बच्चों को पीने और विद्यालय प्रशासन को मध्याह्न भोजन पकाने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाता है। शिक्षण केंद्रों में जल उपलब्ध कराने से हाथ धोने और शौचालय के उपयोग में सहायता मिलती है, जो कि मौजूदा महामारी के दौरान बहुत महत्वपूर्ण है।”

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने राज्य के प्रदर्शन को सामने रखा। उन्होंने कहा, “राज्य ने अच्छी प्रगति की है, क्योंकि यह ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने के मामले में राज्य देश में 8वें स्थान पर है। बाकी नल जल कनेक्शन कुछ महीने के भीतर प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे.”

सिंह ने बताया, “15 अगस्त, 2019 को जल जीवन मिशन की घोषणा के समय राज्य के कुल 17.27 लाख परिवारों में से केवल 7.62 लाख (44.19 फीसदी) परिवारों के पास ही नल के जरिए जल की आपूर्ति की सुविधा थी। लगभग 28 महीनों में 8.25 लाख घरों को स्वच्छ नल का जल उपलब्ध कराया गया है। राज्य की यह उपलब्धि कोविड-19, लॉकडाउन और कठिन इलाके के कारण उल्लेखनीय है।”

‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के अनुरूप काम करते हुए इस मिशन का आदर्श वाक्य ‘कोई भी छूटा नहीं’ है और इसका उद्देश्य नल के जरिए पेयजल की आपूर्ति की सार्वभौमिक पहुंच है। 2019 में इस मिशन की शुरुआत में देश के कुल 19.20 करोड़ ग्रामीण परिवारों में से केवल 3.23 करोड़ (17 फीसदी) के पास नल के जल की आपूर्ति की सुविधा थी। पिछले 28 महीनों के दौरान, कोविड- 19 महामारी और लॉकडाउन के चलते उत्पन्न बाधाओं के बावजूद जल जीवन मिशन को तेजी से लागू किया गया है और आज 5.60 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल के जरिए जल की आपूर्ति प्रदान की जा चुकी है।

वर्तमान में, पूरे देश में 8.84 करोड़ (45.95 फीसदी) ग्रामीण परिवारों को नल के जरिए पीने योग्य जल मिल रहा है। गोवा, तेलंगाना, हरियाणा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी, दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव ने ग्रामीण क्षेत्रों में 100 फीसदी परिवारों को नल के जरिए जल की आपूर्ति सुनिश्चित की है। वर्तमान में, 91 जिलों और 1.32 लाख से अधिक गांवों के प्रत्येक घर में नल से जल की आपूर्ति हो रही है।

जल जीवन मिशन (जेजेएम) के कार्यान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए इसके बारे में सभी जानकारी सार्वजनिक डोमेन में है और जेजेएम डैशबोर्ड को

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Himachal: सीएम सुक्खू का भाजपा पर हमला- भाजपा नेताओं ने रुकवाई आपदा में केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद.!

हरिपुरधार (सिरमौर)। Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

IMU CET Exam Date 2024 : यहाँ से देखें IMU CET की परीक्षा का पूरा शेड्यूल!

IMU CET Exam Date 2024: इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी ने...

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने...

More Articles

Himachal: भाजपा की नीतियों से हिमाचल में फला-फूला उद्योग :- अनुराग ठाकुर

नालागढ़ | Himachal Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अटल...

Himachal: विनोद सुल्तानपुरी को राष्ट्रीय राजनीति में पहुंचाए , कसौली का ख्याल मैं रखूंगा :- सीएम सुक्खू

कसौली| Himachal Lok Sabha Elections 2024: कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरौरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...

भाजपा सांसद Tejaswi Surya को लेकर ये क्या बोल गई एक्ट्रेस Kangana Ranaut

मंडी। Kangana Ranaut controversial statement on Tejaswi Surya : मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) चुनाव लड़...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुलतानपुरी के लिए चुनाव...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा शुक्रवार सुबह कसौली के गढ़खल में अपनी दादी की...

Himachal News: आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

शिमला| Himachal News: तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में...

Himachal News: सीएम सुक्खू बोले – गुजरात छोड़कर वाराणसी से लड़ते हैं मोदी, तो कांगड़ा से क्यों नहीं लड़ सकते आनंद शर्मा..?

हमीरपुर | Himachal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात छोड़कर वाराणसी से चुनाव लड़ सकते हैं तो पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा (Anand Sharma) कांगड़ा लोकसभा...

Himachal News: निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे मामले में दो घंटे चली सुनवाई, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

शिमला | Himachal News: तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने में एक बार फिर मामले की सुनवाई हुई। अदालत...

HRTC Bus Accident in Bilaspur: बिलासपुर के घ्याणा में ट्राले की टक्कर लगने से पुल से नीचे गिरी HRTC की बस

HRTC Bus Accident in Bilaspur: जिला बिलासपुर में जुखाला क्षेत्र के पास घ्याणा पुल पर एक HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बस शिमला...