साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

Himachal: जानिए! सीएम सुक्खू के काफिले में अचानक क्यों घुस गया युवक..!

Himachal: जानिए! सीएम सुक्खू के काफिले में अचानक क्यों घुस गया युवक..!
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में एक बेरोजगार युवा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के काफिले को बीच रास्ते में रोककर अपनी आवाज बुलंद कर दी। यह घटना उस वक्त हुई जब मुख्यमंत्री कांगड़ा से मनाली की ओर जा रहे थे। अचानक एक युवा उनकी गाड़ी की तरफ इशारा करने लगा, जिसे देखकर मुख्यमंत्री ने अपना काफिला रुकवा दिया।

इस दौरान सुरक्षा कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए, क्योंकि करीब सात सेकंड तक युवक मुख्यमंत्री के पास अकेला खड़ा रहा। सुरक्षा जवानों को पहुंचने में समय लग गया, लेकिन युवक ने अपने हौसले और हिम्मत से मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रख दी।

मैं बेरोजगार हूं, पद खाली हैं, सरकार समाधान करे”: गुरमीत सिंह

काफिला रोकने वाले युवक की पहचान गुरमीत सिंह के रूप में हुई है, जो ज्वाली का निवासी और वेटरनरी फार्मासिस्ट है। गुरमीत ने मुख्यमंत्री के सामने कहा कि विभाग में कई पद खाली हैं और वह लंबे समय से नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इन पदों को भरने की गुहार लगाई।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: हिमाचल की नन्हीं बेटियों ने गुल्लक तोड़कर आपदा राहत कोष में दिया दान
YouTube video player

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरमीत की बात को ध्यानपूर्वक सुना और समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस पर गुरमीत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी मांग पर जल्दी कार्रवाई होगी। इसके बाद युवक ने सोशल मीडिया पर अपना एक और वीडियो साँझा किया है,जिसमे उसने सीएम सुक्खू का आभार जताया है।

वीडियो हुआ सोशल मीडिया वायरल,

इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद अन्य युवाओं ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग अलग अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now