Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal News: किन्नौर में निगुलसरी के पास अवरुद्ध हाईवे हुआ बहाल, किन्‍नौर-स्‍पीति का संपर्क जुड़ने से लोगों को मिली राहत

Himachal News: Highway blocked near Nigulsari restored

प्रजासत्ता ब्यूरो | 17 सितम्बर
Himachal News Update: किन्नौर में भूस्‍खलन के बाद बंद हुए नेशनल हाईवे-5 (National Highway-5) को एनएचएआई (NHAI) के कड़े प्रयासों से आख़िरकार नौ दिन बाद खोल दिया गया है। इस राजमार्ग खुलने से वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी जिससे लोगों को राहत मिलेगी।। जानकारी के अनुसार निगुलसरी (Nigulsari) के पास अवरुद्ध नेशनल हाईवे पांच आज करीब 12:30 बजे बहाल हो गया है।

उल्लेखनीय है कि दस दिन बाद एनएच बहाल होने से शिमला से किन्नौर और किन्नौर से शिमला की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। अब जिले के सैकड़ों बागवानों और किसानों को अपनी नगदी फसल और सेब मंडियों में पहुंचाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

बता दें कि 8 सितंबर को पहाड़ी से भूस्‍खलन होने के बाद हाईवे एक हिस्‍सा क्षतिग्रस्‍त हो गया था, जिससे इसपर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। भूस्खलन के कारण एनएच-5 का 380 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। किन्‍नौर और स्‍पीति का यातायात संपर्क पूरी तरह से टूट गया था। एनएच बहाल न होने से बागवानों ने सेब का तुड़ान रोक दिया था। हालांकि अब बागवान सेब को मंडियों में पहुंचा सकते हैं।

गौरतलब है कि एनएच को खोलने के लिए राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिहं नेगी पिछले दस दिनों से निगलुसरी में ही डटे रहे। वे सभी अधिकारियों और मजदूरों को दिशा निर्देश देते रहे। खुद भी मौके पर ही मौजूद रहे। जिसके परिणाम स्वरूप एनएच बहाल होने से शिमला से किन्नौर और किन्नौर से शिमला की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Himachal News: देखिए वीडियो! भागसू वॉटरफॉल में अचानक पानी बढ़ने से युवक बहा, डूबने से मौत

IND vs SL: सिराज की घातक गेंदबाजी ने श्रीलंका को 50 रन पर किया ढेर, रचा इतिहास

बिलासपुर कलूर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लगभग 7 करोड़ की लागत से बनेगा एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान – अनुराग ठाकुर

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now