Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Himachal COVID Alert 2025: कोरोना और इन्फ्लूएंजा को लेकर हिमाचल में अलर्ट, स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर..

COVID-19 Alert in India Himachal COVID Alert 2025 , Covid Alert: कई देशों में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, भारत की क्या तैयारी?

Himachal COVID Alert 2025: देश में कोविड-19 के मामलों में उछाल के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से अलर्ट जारी किया है। राज्य के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों को कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा के संभावित मामलों को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन आपूर्ति, वेंटिलेटर, बीआईपीएपी मशीनें, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीएसए प्लांट, एंटीबायोटिक्स और जरूरी दवाओं सहित स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं।

Himachal COVID Alert 2025: स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस

हिमाचल नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनके तहत ओपीडी और आईपीडी में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) के मामलों की निगरानी और रिपोर्टिंग अनिवार्य होगी। इनकी जानकारी IHIP-IDSP पोर्टल के जरिए दर्ज की जाएगी। साथ ही, कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा के पुष्ट मामलों की रिपोर्टिंग के लिए L फॉर्म का उपयोग करना होगा।

स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि कोविड-19 के पॉजिटिव सैंपल (यदि पाए जाते हैं) को जीनोम अनुक्रमण के लिए INSACOG द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला, जैसे माइक्रोबायोलॉजी विभाग, SLBSDMC नेरचौक, मंडी या NIV पुणे भेजा जाए। इससे वायरस के वेरिएंट का पता लगाया जाएगा। पॉजिटिव मामलों की जानकारी जिला और राज्य निगरानी इकाइयों के साथ तुरंत साझा करना अनिवार्य होगा।

 

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now